Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

पारस तोमर कौन? जो अश्लील फिल्मों तो कभी न्यूड फोटोशूट से चर्चा में, करोड़ों की कंपनी के मालिक

Who Is Paras Tomar: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्टर पारस तोमर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, उनकी फैन फॉलोइंग भी शानदार है, अभिनेता एक गे हैं जो आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आइए उनके बारे में कुछ खास बातें जानते हैं...

Paras Tomar
इमेज क्रेडिट: इंस्टाग्राम

Who Is Paras Tomar: अक्सर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर स्क्रोल करते हुए एक शख्स आ ही जाता होगा जो ब्यूटी टिप्स देता है। कभी झाइयां मिटाने के घरेलू नुस्खे बताते हैं तो कभी ग्लो बढ़ाने के टिप्स बताते हैं। कई वीडियो में देखा होगा कि नींबू से चेहरे की चमक बढ़ाने के भी टिप्स बताते हैं। अरे हम बात कर रहे हैं पारस तोमर (Paras Tomar) की जो इंसान तो एक हैं लेकिन उनमें टैलेंट अनेक हैं। सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव रहने वाले पारस अक्सर खबरों में छाए रहते हैं। उनकी पर्सनैलिटी देखकर कई लोग उनके दीवाने भी हो जाते हैं। आज वो करोडों के अंपायर के मालिक हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें…

बतौर रेडियो होस्ट की करियर की शुरुआत

पारस तोमर का जन्म 22 अक्टूबर साल 1984 को हुआ था। पारस दिल्ली में पैदा हुए थे और एक मिडिल क्लास फैमिली में पले बढ़े पारस ने जेवियर से और जय हिंद कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने बतौर रेडियो होस्ट अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने एक पत्रकार और प्रजेंटर के तौर पर काम किया।

इसके बाद उन्होंने टीवी का रुख किया और बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की और लाइफ ओके के हिंदुस्तान के हुनरबाज में काम किया।

यह भी पढ़ें: चॉल में बीता बचपन, सुसाइड का आया ख्याल

‘गे’ हैं पारस तोमर

आपने अक्सर देखा होगा कि पारस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कम ही लोगों को पता होगा कि पारस एक ‘गे’ (Gay) हैं। हालांकि उन्हें देखकर इस बात का एहसास तो हो ही गया था, लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि वो पब्लिसिटी के लिए ऐसा रूप रखते हैं। एक इंटरव्यू में खुद पारस ने इस बात का खुलासा किया था कि वो एक ‘गे’ हैं।

पिता ने बेटे को समझा

हालांकि अब समलैंगिकता को कानूनी तौर पर अधिकार दे दिए गए हैं। लेकिन फिर भी समाज में ऐसे लोगों को अलग नजर से देखा जाता है।

ऐसे में जब पारस ने अपने पिता को बताया कि वो ‘गे’ हैं और उन्हें लड़के पसंद हैं तो उनके पिता पहले तो हैरान हुए। लेकिन बाद में उन्होंने अपने बेटे को समझा और कहा कि ये लोग भी तो इसी ग्रह के हैं आसमान से थोड़े ही आए हैं। इस बात ने पारस को हिम्मत ने दी और वो अपनी लाइफ में आगे बढ़े। लेकिन लोगों से उन्हें खूब ताने मिले जिनकी वो परवाह भी नहीं करते हैं।

पारस तोमर नेटवर्थ

कभी मिडिल क्लास का एक लड़का जिसने बतौर होस्ट अपने करियर की शुरुआत की और आज वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

सोशल मीडिया पर ब्यूटी प्रोडक्ट के एड करने वाले और घरेलू टिप्स देने वाले पारस ने 2500 करोड़ का एंपायर खड़ा कर लिया है। उनकी कंपनी का नाम, ‘अपना स्किन केयर stud muffin’ और  ‘नुस्खे बाय पारस तोमर’ है।

पारस तोमर न्यूड फोटोशूट की वजह से भी चर्चा में रहे हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना कपड़ों के वीडियो बनाए और सिर्फ पत्ते की मदद से प्राइवेट पार्ट छिपाए। इन वीडियो के वायरल होने के बाद एक्टर ट्रोल भी हुए थे।

यह भी पढ़ें: डिप्रेशन में आ गया था OTT स्टार… छलका दर्द

First published on: Aug 14, 2024 10:55 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.