Panchayat Season 4 Trailer: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलप वेब सीरीज 'पंचायत' का सीजन 4 आ रहा है। 'पंचायत 4' का ट्रेलर फाइनली आउट हो गया है, जिसका फैंस को कब से इंतजार था। प्राइम वीडियो ने 'पंचायत सीजन 4' का धमाकेदार ट्रेलर आउट हो गया है, जिसमें हंसी का फुल डोज फैंस को देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही मेकर्स ने वेब सीरीज की नई रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: खलनायक से व्लॉगर बना ये सितारा, अब Karan Johar के शो The Traitors में करेगा धमाकेदार एंट्री
'पंचायत 4 सीजन' का ट्रेलर आउट
'पंचायत सीजन 4' का ट्रेलर जारी हो गया है, फुलेरा की मस्ती का रंग एक बार फिर अमेजन प्राइम वीडियो पर जमने के लिए तैयार है। कॉमेडी ड्रामा सीरीज पंचायत के नए सीजन को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं और अब इस एक्साइटमेंट को बढ़ान के लिए मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। फुलेरा गांव में इस बार चुनावी रंग देखने को मिलने वाला है और मंजू देवी, बृजभूषण दुबे,सचिव अभिषेक, रिंकी, विकास, विनोद और बनराकस फिर से लोगों को हंसाने लौट आए हैं।
पंचायत 4 में इस बार क्या खास
पंचायत सीरीज अपनी कॉमेडी और गांव से जुड़ी होने की वजह से लोगों को पसंद आती है और इस बार इसके साथ फुलेरा गांव में राजनीतिक माहौल भी देखने को मिल रहा है। चुनावी माहौल के बीच सचिव जी भी अपनी उलझन में उलझे हुए हैं कि उनको दिल्ली जाना चाहिए या फिर फुलेरा में ही रूक जाना चाहिए। सचिवजी और रिंकी की प्रेम कहानी में इस सीजन में दर्शकों को खूब देखने को मिलेगी। नीना गुप्ता ने कमर कस ली है और वो चुनाव जीतने के लिए लोगों को फ्री में समोसा तक खिलाने पर उतर आई हैं। इनके साथ में सरपंच और प्रधान की जोड़ी दर्शकों को इंप्रेस करने आ रही है।
नई रिलीज डेट से हटा पर्दा
'पंचायत सीजन 4' के ट्रेलर के साथ सीरीज की नई रिलीज डेट से भी पर्दा हटा दिया गया है, अब सीरीज अपने तय समय से पहले लोगों को गुदगुदाने आ रही है। 'पंचायत सीजन 4' को पहले 2 जुलाई को रिलीज जा रहा था, लेकिन अब फैंस की खास डिमांड पर मेकर्स ने रिलीज डेट बदल दी है। अब 'पंचायत सीजन 4' इसी महीने 24 तारीख को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
यह भी पढ़ें: ‘आप नहीं जानते हम कौन हैं’ Shilpa Shetty के बर्थडे ट्रिप पर हुई बहस? वीडियो आया सामने
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.