TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

पाकिस्तान के 5 अमीर सितारे, टॉपर हुमायूं सईद कौन?

भारत के सबसे अमीर एक्टर शाहरुख खान हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पाकिस्तान के SRK कौन है? इसके साथ आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट के 5 सबसे अमीर सितारे।

पाकिस्तान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री धीरे-धीरे दुनियाभर में अपनी पहचान बना रहा है। खासकर पाकिस्तानी ड्रामे अपनी दमदार कहानी और शानदार एक्टिंग के लिए पसंद किए जाते हैं। वहीं, कुछ पाकिस्तानी स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से करोड़ों की संपत्ति अपने नाम कर ली है। इनमें से पाकिस्तान के SRK कहे जानें वाले स्टार हुमायूं सईद एक हैं। आइए जानते हैं इसके पास कितनी रकम है साथ में पड़ोसी देश को 5 सबसे अमीर सितारों के बारे में जानते हैं।

1. हुमायूं सईद

हुमायूं सईद पाकिस्तान के सबसे अमीर स्टार माने जाते हैं। उन्होंने कई हिट टीवी ड्रामों और फिल्मों में काम किया है और फैंस के बीच उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है। फैंस उन्हें 'पाकिस्तानी शाहरुख खान' भी कहते हैं। वह 'Six Sigma Plus Media' नाम से एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं, जो हिट टीवी सीरियल और फिल्में बनाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर जो कि लगभग PKR 1380 करोड़ या INR 435 करोड़ है।

2. शान शाहिद

शान शाहिद पाकिस्तान के दिग्गज अभिनेता और निर्माता हैं। उन्होंने साल 1990 में जावेद फाजिल की फिल्म 'बुलंदी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2014 तक वह 576 फिल्मों में काम कर चुके थे, जिनमें 388 पंजाबी और 188 उर्दू फिल्में शामिल हैं। उनकी कुल संपत्ति 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर जो लगभग INR 163 करोड़ बताई जाती है।

3. माया अली

माया अली ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'दुर्र-ए-शहवार' से की थी। बाद में उन्होंने 'औन जरा' और 'मन मायाल' जैसे हिट ड्रामों में काम किया। वह सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। उनके खुद के कपड़ों का ब्रांड 'माया प्रेट-ए-पोर्टर' भी है। इसकी कुल संपत्ति 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर जो लगभग INR 122 करोड़ रुपए की बताई जाती है। यह भी पढ़ें: ’12वीं फेल’ थिएटर्स में ‘एनिमल’ से पीछे क्यों? ओटीटी पर क्यों हुई हिट? ‘वनवास’ एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में किया रिवील

4. माहिरा खान

पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस माहिरा खान ने कई हिट ड्रामों और फिल्मों में काम किया है। उनके नाम 7 लक्स स्टाइल अवॉर्ड और 7 हम अवॉर्ड हैं। उनकी कुल संपत्ति 5-8 मिलियन अमेरिकी डॉलर जो लगभग INR 57 करोड़ के बीच बताई जाती है।

5. फवाद खान

फवाद खान पाकिस्तान के सबसे ज्यादा पसंद किए जानें वाले स्टार में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी 'खूबसूरत' और 'कपूर एंड संस' जैसी फिल्मों में काम किया है। उनके नाम 1 फिल्मफेयर अवॉर्ड, 2 लक्स स्टाइल अवॉर्ड और 6 हम अवॉर्ड हैं। उनकी कुल संपत्ति 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर जो लगभग INR 40 करोड़ बाताई जाती है। यह भी पढ़ें: प्रियंका-दीपिका की लीग में शामिल हुईं कियारा, ‘टॉक्सिक’ के लिए मिली करोड़ों की फीस      

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.