Pakistani Channels Ban in India: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर बैन लगा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये चैनल भारत के खिलाफ गलत और भ्रामक अफवाहें फैला रहे थे। जिसके बाद सरकार ने ये बड़ा कदम उठाया है। इससे पहले भारत सरकार पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक एक्स अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर चुकी है। अब भारतीय पाकिस्तान सरकार के ऑफिशियल अकाउंट का रुख नहीं कर सकत हैं। साथ ही यूट्यूब चैनल्स भी नहीं देख सकते हैं। आइए बताते हैं कितने चैनल बैन किए गए हैं?
यह भी पढ़ें: ‘मैं बेकार इंसान…’, आमिर खान की लाडली आइरा ने आखिर क्यों कही ये बात? इंटरव्यू में छलका दर्द
16 चैनल्स बैन
भारत ने ये डिजिटल ब्लैकआउट जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों को बंद कर दिया है। इनमें डॉन न्यूज, समा टीवी, आर्य न्यूज, जियो न्यूज, इरशाद भट्टी, बोल न्यूज, रफ्तार, द पाकिस्तान रेफरेंस और सुनो न्यूज एचडी सहित 16 चैनल्स शामिल हैं।
गृह मंत्रालय का फैसला
सूत्रों के अनुसार इन चैनल्स पर भारत की सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री टेलीकास्ट की जा रही है। साथ ही झूठी और भ्रामक न्यूज भी दिखाई जा रही है। इसी को देखते हुए गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर ये फैसला लिया गया। वहीं इस कदम के जरिए भारत ने साफ कर दिया है कि ऐसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.