कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश दरशत में हैं। इसी बीच भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ डिजिटल मोर्चा खोल दिया है। सरकार ने न सिर्फ पाकिस्तानी न्यूज चैनल्स और एंटरटेनमेंट कंटेंट पर बैन लगाया, बल्कि कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी भारत में रेस्ट्रिक्ट करवा दिया है। लेकिन अभी भी कई स्टार्स हैं जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर सभी पोस्ट दिख रहे हैं।

इन स्टार्स के अकाउंट नहीं हुए बैन

सभी पाकिस्तानी सेलेब्स पर यह पाबंदी लागू नहीं हुई है। फवाद खान, 'पसूरी' फेम अली सेठी और शे गिल, सिंगर आतिफ असलम, ‘सनम तेरी कसम’ की एक्ट्रेस मावरा होकेन और उस्ताद राहत फतेह अली खान जैसे सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स अब भी भारत के यूजर्स को दिख रहे हैं। इन प्रोफाइल्स पर उनकी सभी पोस्ट्स, स्टोरीज और एक्टिविटी पहले की तरह ही देखी जा सकती हैं।            

इन सेलेब्स के अकाउंट्स हुए बैन

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और माहिरा खान जैसी हस्तियों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स अब भारत में उपलब्ध नहीं हैं। जब कोई भारतीय यूजर इन प्रोफाइल्स को खोलता है, तो वहां लिखा नजर आता है, “भारत में ये अकाउंट उपलब्ध नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने इस कंटेंट को प्रतिबंधित करने के कानूनी अनुरोध का अनुपालन किया है।”   यह भी पढ़ें:  Raid 2 X Review: ‘रेड 2’ में अजय देवगन का दमदार कमबैक, रितेश देशमुख ने विलेन बनकर मचाई धूम

बैन की प्रक्रिया और तकनीकी पहलू

रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक जिन अकाउंट्स पर कानूनी अनुरोधों के तहत कार्रवाई हुई है, उनकी गिनती सीमित है। बाकी अकाउंट्स या तो जांच प्रक्रिया में हैं या उन पर अब तक कोई औपचारिक प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। इससे साफ है कि भारत सरकार की डिजिटल कार्रवाई एक चरणबद्ध प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रही है। यह भी पढ़ें: Raid 2 को हिट कराएंगे ये 5 किरदार, 5वें के आगे तो अजय देवगन और रितेश देशमुख भी लगे फीके