Tillotama Shome Exclusive Interview: ओटीटी पर इस समय क्राइम थ्रिलर सीरीज 'पाताललोक सीजन 2' (Paatal Lok 2) को लोग काफी ज्यादा देख और पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज में पुलिसवाले के रोल में एक्टर जयदीप अहलावत और एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम को लोग बहुत प्यार दे रहे हैं। जयदीप और तिल्लोत्तमा की एक्टिंग से लोग काफी इंप्रेस हैं और इन दिनों दोनों अपनी सीरीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच News 24 के मंथन 2025 कार्यक्रम में जयदीप और तिलोत्तमा ने कई शॉकिंग खुलासे भी किए। इस दौरान एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम ने खुलासा किया कि उनको इंडस्ट्री में कई अजीबो-गरीब सलाह दी गई है, जिन्हें सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Laughter Chef 2 और Celebrity Master Chef में क्या कॉमन और क्या अंतर?
तिलोत्तमा शोम का शॉकिंग खुलासा
'पाताललोक सीजन 2' (Paatal Lok 2) फेम एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान इंडस्ट्री के लोगों से मिली अजीबो-गरीब सलाह को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। तिलोत्तमा ने बताया, 'उनको इंडस्ट्री में लोगों से अपने लुक्स को लेकर भी काफी अजीबो-गरीब सलाह दी गई। मेरे दांत टेढ़े हैं, तो मुझे कहा गया है कि अपने दांतों को ठीक करा लो। किसी ने कहा कि तुम अपनी नाक को सीधा करा लो... किसी ना कहा अपने होंठों को मोटा करा लो, फूला लो। इस तरह की कई सलाह मुझे मिली है, लेकिन खुद को बदलना नहीं चाहती। किसी दिन में अपने घर के आइने में देखूं और मैं बोलूं ये कौन है? '
क्यों नहीं बदला अपना फेस? (Tillotama Shome Exclusive Interview)
प्लास्टिक सर्जरी और लिप फिलर्स जैसी सलाह मिलने के बाद भी एक्ट्रेस ने अपने फेस को बदलने के बारे में नहीं सोचा। उनका मानना था कि वो इसी चेहरे के साथ एक्टिंग की दुनिया में काम करेंगी। हालांकि जब उनके साथ काम नहीं होता है, तो कई बार सोचती हैं कि क्या वो लोग सही बोल रहे थे। इसके अलावा तिलोत्तामा ने कहा, मेरा चेहरा आलू की तरह है और इसलिए जैसे वो हर सब्जी के साथ चला जाता है और सब कुछ अपने अंदर सब कुछ अब्सॉर्ब कर लेता है, उसी तरह मेरा फेस भी है। यही सबसे बड़ा कारण है कि मैं अपना चेहरा नहीं बदलना चाहती।
तिलोत्तमा शोम को एक्टर ने कह दी ऐसी बात
तिलोत्तमा सोम से जब सवाल पूछा गया कि क्या उनकी सीरीज में जिस तरह हाथीराम के पास एक साला है, जिसकी राय आपको परेशान करती है। इस पर तिलोत्तमा ने कहा कि ऐसे लोग काफी सारे मिलते हैं और खासतौर पर करियर की शुरुआत में तो काफी सारे लोग मिले हैं। इस दौरान तिलोत्तमा ने बताया कि उनको एक एक्टर ने उनको कहा था कि यह काफी मुश्किल है और खासतौर पर एक औरत के लिए।
यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor के हमशक्ल का वीडियो वायरल, एक्सप्रेशन देख फैंस भी रह गए हक्के-बक्के
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.