Paatal Lok 2 Fame: 'पाताल लोक 2' में एक पुलिस अधिकारी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि तिलोत्तमा शोम हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टिंग स्किल को और बेहतर बनाने के लिए इन्होंने दो साल जेल में बिताए? तिलोत्तमा ने न्यूयॉर्क की हाई-सिक्योरिटी लेड आयलैंड जेल में काम किया, जहां उन्होंने कैदियों से बातचीत कर उनकी मेंटल हेल्थ को समझने की कोशिश की। आइए जानते हैं एक्ट्रेस के बारे में...
सीरीज में साइको किलर के रोल में जेल का एक्पीरियंस आया काम
तिलोत्तमा ने 'दिल्ली क्राइम' वेब सीरीज में अपने धांसू किरदार के लिए जानी जाती हैं। इस सीरीज में एक्ट्रेस ने एक साइको किलर की भूमिका निभाई थी। इस किरदार के लिए उन्होंने अपनी लाइफ में जेल में बिताए दिनों से लिए गए एक्सपीरियंस को इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि उन्हें हमेशा ये सवाल परेशान करता था कि आखिर लोग कौन सी कंडीशन में अपराधी बन जाते हैं। जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ जाता है। इसी क्यूरियोसिटी ने ही उन्हें जेल जाकर रिसर्च करने की प्रेरणा दी।
बिना किसी गॉडफादर से बनाई पहचान
तिलोत्तमा शोम ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा या किसी भारतीय एक्टिंग संस्थान से ट्रेनिंग नहीं ली। उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के एजुकेशनल थिएटर से डिप्लोमा किया। उनकी पहली फिल्म 'मानसून वेडिंग' साल 2001 में की थी। लेकिन उन्होंने एक्टिंग स्किल को और भी निखारने और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने बाद में न्यूयॉर्क जाकर कोर्स किया।
तिलोत्तमा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका बर्थ कोलकाता में हुआ अभी उनकी उम्र 45 साल की है। उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 186K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट शेयर करती रहती हैं।
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna की जिंदगी में पार्टनर कौन? लव लाइफ पर एक्ट्रेस ने खुलकर की बात
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.