OTT Top 5 Most Watched Series: ओटीटी पर अब फिल्में और सीरीज के साथ-साथ शोज को भी लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। थियेटर और टीवी से ज्यादा अब लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही लोग देख रहे हैं। ओटीटी पर पिछले हफ्ते किन सीरीज और शोज को लोगों ने सबसे ज्यादा देखा है, उसकी लिस्ट आ गई है। ओटीटी पर पिछले हफ्ते 5 ट्रेंडिग शोज का दबदबा रहा है, आइए आपको बताते हैं। Ormax Media ने पिछले वीक की रिपोर्ट जारी कर दी है,इस लिस्ट में किस सीरीज और शो ने अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में नंबर 1 पर वो सीरीज है, जो पिछले 3 हफ्ते से टॉप पर है।
यह भी पढ़ें: The Family Man 3 का फर्स्ट पोस्टर आउट, जानें कब होगी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम?
क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4
पंजक त्रिपाठी की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 पिछले तीन हफ्तों से ओटीटी पर ट्रेंड कर रही हैं और इस हफ्ते भी 5.7 मिलियन व्यूज के साथ नंबर 1 पर बनी हुई है। इस सीरीज को हर हफ्ते एक एपिसोड स्ट्रीम हो रहा है, जिसे लोग देखना काफी पसंद कर रहे हैं।
राणा नायडू सीजन 2
राणा दग्गुबाती और वेंकटेश की सीरीज राणा नायडू का सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुका है। इस एक्शन थ्रिलर सीरीज को लोग काफी देख रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं। इस हफ्ते मोस्ट वॉच सीरीज की लिस्ट में ये 5.2 मिलियन व्यूज के साथ दूसरे नंबर पर है।
द ट्रेटर्स
करण जौहर का नया रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, जिसे 4.2 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस रियलिटी शो में उर्फी जावेद, रिबेल किड उर्फ अपूर्वा समेत कई स्टार्स शामिल हुए हैं।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 3.0 मिलियन व्यूज के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 है, जिसका पहला एपिसोज इसी शनिवार आउट हुआ है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.