The Odyssey Box Office Collection Day 6: इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' का अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है. वीकेंड पर धुआंधार कमाई के साथ अब ये फिल्म वीकडेज में भी शानदार कलेक्शन करती नजर आ रही है. इंडियन में फिल्म को बेहद पसंद किया जा है. आइए जानते हैं, बुधवार को रिलीज के छठे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.
'द ओडिसी' डे 6 कलेक्शन
Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक छठे दिन, 'द ओडिसी' ने ₹6.50 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कमाई ₹100.38 करोड़ और टोटल नेट कमाई ₹84.15 करोड़ हो गई है.
बीते दिनों की कमाई
इससे पहले फिल्म ने इंडिया में पांचवें दिन पांचवें ₹8.35 करोड़ की कमाई की थी. 17 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हुई क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म ने पहले दिन ₹17.40Cr करोड़ कमाए, दूसरे दिन ₹22.00Cr करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने ₹21.90Cr करोड़ और चौथे दिन ₹8.00Cr करोड़ का बिजनेस किया.
'द ओडिसी' के बारे में
बात करें फिल्म की तो ‘द ओडिसी’ 2026 की एक एपिक एक्शन-फैंटेसी फिल्म है, जिसे क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इंडिया के साथ ही दुनियाभर में इस फिल्म को खूब सराहना की जा रही है. इसमें हॉलीवुड स्टार मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन, जेंडया और चार्लीज थेरॉन लीड रोल शामिल हैं. ये फिल्म इथाका के ग्रीक राजा ओडिसियस (डेमन) की युद्ध के बाद घर वापसी दिखाती है.