Olivia Hussey Eisley Dies: 'रोमियो एंड जूलियट' से फेमस एक्ट्रेस ओलिविया हसी का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस के जाने का गहरा सदमा उनके परिवार को लगा है। 27 दिसंबर 2024 को एक्ट्रेस ने अपने घर में परिवार के बीच अंतिम सांस ली। ओलिविया हसी के परिवार में उनके पति डेविड ग्लेन आइस्ले और तीन बच्चे - एलेक्स, मैक्स और इंडिया शामिल हैं।

ओलिविया के निधन से परिवार को लगा सदमा

एक्ट्रेस ओलिविया हसी के परिवार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, "ओलिविया हसी आइस्ले के निधन को अनाउंस करते हुए काफी दुख हो रहा है। अपने घर में करीबियों के बीच वो शांती से हमें छोड़कर चली गईं। उनकी काइंडनेस और वॉर्मथ ने सबके लाइफ को प्रभावित किया। वो अपने पीछे ढेर सारा प्यार और विरासत छोड़कर गईं हैं। यह भी पढ़ें:  Bigg Boss 18: कशिश कपूर को आधी रात को सताया कौन सा डर? शिल्पा ने और बढ़ा दी Tension

रोमियो एंड जूलियट से दुनियाभर में बनाई पहचान

ओलिविया का जन्म 17 अप्रैल 1951 को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुआ था। एक्ट्रेस ने 'रोमियो एंड जूलियट' में जूलियट का रोल निभाकर दुनिया भर में पहचान बनाई थी। फिल्म ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर सहित चार अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त किया था। हसी और उनके सह-कलाकार लियोनार्ड व्हिटिंग ने अपने रोल के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी जीते हैं। यह भी पढे़ं:  Bigg Boss 18: कशिश कपूर को आधी रात को सताया कौन सा डर? शिल्पा ने और बढ़ा दी Tension

ओलिविया हसी करियर

'रोमियो एंड जूलियट' में काम करने के बाद उनका करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया है। इनमें 'डेथ ऑन द नाइल' (1978) शामिल है, जहां उन्होंने पीटर उस्तीनोव के साथ एक्टिंग की है। इसके अलावा, साल 1989 में उन्होंने टीवी की फिल्म 'साइको IV: द बिगिनिंग' में नोर्मा बेट्स का किरदार निभाया था। साल1990 में, उन्होंने स्टीफन किंग की 'इट' के मिनीसीरीज संस्करण में एक लीड रोल निभाया। इसके अलावा, साल 1977 में वह फ्रैंको जेफिरेली के 'जीसस ऑफ नाजरेथ' में मैरी (जीसस की मां) का रोल निभाने के लिए दोबारा से जुड़ी। ओलिविया हसी का रुतवा सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं था। उनके योगदान के लिए उन्हें दुनियाभर सराहा गया है। उनका निधन फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है। यह भी पढे़ं: Ambani house में Salman का बर्थडे सेलिब्रेशन, जामनगर से वायरल हुए ये वीडियो