Friday, 6 September, 2024

---विज्ञापन---

किसी से पूछा ब्रेस्ट साइज तो किसी से संग सोने की डिमांड, भोजपुरी एक्ट्रेसस ने सुनाई आपबीती

Obscene Demand Bhojpuri Actress: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेसस हैं जिनसे काम के बदले गंदी डिमांड की जाती थी, अभिनेत्रियों ने खुद इस बात का जिक्र किया है। आइए जानते हैं उन हसीनाओं के बारे में...

Obscene Demand with Bhojpuri

Obscene Demand Bhojpuri Actress: ग्लैमर की दुनिया जितनी बाहर से चकाचौंध वाली लगती है उतनी ही अंदर से काली और गंदी है। यहां काम की तलाश में ना जाने कितनी ही लड़कियां और लड़के आते हैं कुछ कामयाब हो जाते हैं तो कुछ गायब हो जाते हैं। सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए भी कई रास्ते हैं कुछ को शॉर्टकट मिल जाता है तो कुछ अपनी मेहनत के दम पर नाम कमाती हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं जो कास्टिंग काउच का दर्द झेलती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही भोजपुरी एक्ट्रेसस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके साथ काम के बदले गंदी डिमांड हो चुकी है। आइए जानते हैं उन हसीनाओं के नाम और उनसे की गई गंदी डिमांड के बारे में…

अक्षरा सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए जानी जाती हैं। वो अपने विवादों की वजह से भी खबरों में बनी रहती हैं। एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने खुद बताया था कि पवन सिंह से रिश्ता खत्म होने के बाद कई निर्देशकों की तरफ से काम के लिए उनसे भद्दे डिमांड किए गए थे। साथ ही उनपर अश्लील कमेंट्स की झड़ी लग गई थी।

अल्फिया शेख

एक और एक्ट्रेस हैं जो इस लिस्ट में आती हैं उनका नाम है अल्फिया शेख। उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। अल्फिया बड़ी हिम्मत कर एक ऐसा खुलासा किया था जिसे सुन सभी हैरान रह गए थे। उन्होंने हैदर काजमी पर ‘मी टू’ का आरोप लगाया था और कहा था कि उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न किया था।

पाखी हेगड़े

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि करियर के शुरुआती दिनों में निर्देशक काम के बदले उनसे समझौता करने को कहते थे। जब वो मना करती तो काम नहीं मिलता था, वो एक बार नहीं बल्कि कई बार कास्टिंग काउच की शिकार हुईं। हालांकि अब एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली है, इसके चलते वो डिप्रेशन का शिकार भी हो गई थीं।

मोनालिसा

अब बात कर लेते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा की। एक्ट्रेस ने भी इस बात का खुलासा किया था कि काम के बदले निर्देशक उनसे संग सोने की डिमांड करते थे। एक्ट्रेस ने मना किया तो उन्हें काम नहीं मिला। इसके बाद मजबूरी में उन्हें बी ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा।

रानी चटर्जी

एक ऐसी एक्ट्रेस जो अपने काम से ज्यादा विवादों की वजह से खबरों में छाई रहती हैं उनका नाम है रानी चटर्जी। रानी मी टू कैंपेन के दौरान बॉलीवुड निर्देशक साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाया था कि उन्होंने काम के बदले उससे गंदी डिमांड की थी।

एक्ट्रेस ने कहा कि स्टूडियो में बुलाकर साजिद ने उनसे उनका ब्रेस्ट साइज पूछा और जांघ दिखाने को कहा।

यह भी पढ़ें: Rani Chatterjee

First published on: Jul 20, 2024 02:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.