Nora Fatehi California Wildfire: कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी भीषण आग ने चारों तरफ हड़कंप मचा दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इस दौरान वहीं मौजूद थीं। एक्ट्रेस ने इस खतरनाक स्थिति से अपनी जान बचा कर भागी हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने इस अनुभव को बेहद डरावना बताया है।
आग की वजह से नोरा फतेही को खाली करना पड़ा होटल
नोरा फतेही ने अपने वीडियो में बताया कि वो जिस होटल में रुकी थीं, उसे आग की वजह से खाली करवाया जा रहा है। उन्होंने वीडियो में कहा, "मैं एलए में हूं, और जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। हमें होटल खाली करने का ऑर्डर मिला है, और मैंने अपना सामान पैक कर लिया है। आशा है कि मैं समय पर फ्लाइट पकड़ सकूं।"
फ्लाइट से सेफ निकल आई नोरा
नोरा ने बाद में दूसरा वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि टाइम पर उन्होंने फ्लाइट पकड़ ली थी। उन्होंने फैंस को बताया कि वह सेफ हैं और बाकी लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना कर रही हैं।
लॉस एंजिलिस के जंगल में आग मंगलवार को शुरू हुई थी और अब तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। प्रियंका चोपड़ा ने भी आग का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें आग से तबाही साफ दिख रही थी। इसमें दिख रहा था कि लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और रेस्क्यू टीम आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुटे हुए थे। बता दें, लॉस एंजेलिस में तबाही की यह घटना काफी डरावनी है और वहां के लोगों की सुरक्षा के लिए दुआएं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Hina Khan से लेकर TMKOC तक, जानें TV जगत की 5 बड़ी खबरें
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.