Nitanshi Goel Nominated for Best Actress at Filmfare 2025: अपकमिंग फिल्मफेयर अवार्ड के सभी नॉमिनीज की लिस्ट 27 सितंबर यानी कल अनाउंस की गई. इस साल किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' को सबसे ज्याद नॉमिनेशन मिली है. इस फिल्म में नितांशि गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव ने काम किया है. अगर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड के नॉमिनेशन की बात करें तो इसमें में आलिया भट्ट, विद्या बालन और प्रतिभा रांटा के साथ एक सतरह साल की एक्ट्रेस का भी नाम शामिल हैं. आइए जानते हैं कि यह एक्ट्रेस कौन हैं?

17 साल की एक्ट्रेस हुई बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट

इस साल बेस्ट एक्ट्रेस के लिए एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं. आलिया भट्ट फिल्म 'जिगरा' के लिए नॉमिनेट हैं, करीना कपूर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स', प्रतिभा रांटा फिल्म 'लापता लेडीज', विद्या बालन फिल्म 'दो और दो प्यार' और नितांशी गोयल भी फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए नॉमिनेट हैं. इस लिस्ट में सभी एक्ट्रेस मैच्योर ऐज की हैं, सिर्फ एक को छोड़ कर. जैसे करीना कपूर की उम्र 45 साल है, विद्या बालन 46 साल की हैं, आलिया भट्ट 32 साल की हैं और प्रतिभा रांटा 24 साल की हैं. इस लिस्ट में सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस नितांशि गोयल हैं, जिनकी उम्र 18 साल है लेकिन उन्हें फिल्म 'लापता लेडीज' में कास्ट किया गया था, तब उनकी उम्र महज 17 साल थी.

---विज्ञापन---

पहले भी इन एक्ट्रेस को पछाड़ चुकी हैं

नितांशी अगर इस बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड का ख़िताब अपने नाम कर लेती हैं तो यह पहली बार नहीं होगा। दरअसल, नितांशी ने पहले भी एक्सपीरियंस्ड एक्ट्रेस को हरा हर अवार्ड अपने नाम किया है. उन्होंने आईफा अवार्ड्स 2025 में 'बेस्ट एक्ट्रेस इन ए लीडिंग रोल अवार्ड' जीता था. आपको बता दें कि इस अवार्ड की रेस में उनके अलावा आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'जिगरा', कटरीना कैफ फिल्म 'मेरी क्रिसमस', श्रद्धा कपूर 'स्त्री 2' यामी गौतम और फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए नॉमिनेटेड थीं. अवार्ड जीतने के बाद नितांशि ने ANI न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया था कि उन्हें जीत की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी. उन्हें यह उम्मीद थी कि फिल्म 'लापता लेडीज' कुछ बड़ा हासिल करेगी, लेकिन उन्हें यह नहीं लगा था कि वह खुद अवार्ड जीत जाएंगी. आगे उन्होंने यह कहा कि अवार्ड के बाकी नॉमिनी भी बेहद काबिल थे और वह उन सभी की बहुत बड़ी फैन है,  

---विज्ञापन---