Saturday, 21 September, 2024

---विज्ञापन---

मशहूर एक्टर की 37 साल की उम्र में गई जान, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Nirmal Benny Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। जी हां, एक और मशहूर एक्टर का कम उम्र में निधन हो गया है। एक्टर की जान दिल का दौरा पड़ने से गई है। उनके निधन पर हर कोई शोक जाहिर कर रहा है।

Nirmal Benny
Nirmal Benny

Nirmal Benny Passes Away: कभी-कभी ऐसा लगता है कि मनोरंजन जगत को किसी की नजर-सी लग गई है। हाल ही में खबर आई थी कि मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंकित कालरा की मौत हो गई है। वहीं, अब खबर है कि एक मशहूर एक्टर का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है। जैसे ही एक्टर के निधन की खबर सामने आई, तो पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। एक्टर के फैंस भी उनकी मौत से मायूस नजर आए। सोशल मीडिया पर हर कोई उनके लिए दुआ करता नजर आया।

संजय पडियूर ने दी जानकारी

दरअसल, साउथ के मशहूर एक्टर निर्मल बेनी का आज यानी 23 अगस्त को निधन हो गया। 37 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निर्मल बेनी की मौत हो गई। इस दुखद खबर को उनके करीबी दोस्त और निर्माता संजय पडियूर ने सबके साथ साझा किया है। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने निर्मल का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अपने करीबी दोस्त को भारी मन से विदाई… संजय पडियूर के आगे के कैप्शन को आप उनके पोस्ट में देख सकते हैं। वहीं, अब यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट्स के जरिए शोक जाहिर कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Padiyoor (@sanjaypadiyoor)

यूजर्स ने भी जताया दुख

एक यूजर ने संजय के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि रेस्ट इन पीस। दूसरे यूजर ने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। तीसरे यूजर ने लिखा कि ओम शांति। अन्य यूजर्स निर्मल के निधन की खबर पर हाथ जोड़ते हुए शोक मना रहे हैं। बता दें कि निर्मल बेनी ने साल 2012 में फिल्म ‘नवगथारक्कु स्वागतम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

यूट्यूब वीडियो और स्टेज परफॉर्मेंस से मिली पहचान

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने से पहले निर्मल बेनी यूट्यूब वीडियो और स्टेज परफॉर्मेंस के जरिए अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे थे। हालांकि इतनी कम उम्र में निर्मल का यूं चले जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है। बताते चलें कि निर्मल ने अपने करियर के दौरान 5 शानदार फिल्मों में काम किया है, जिनमें सबसे मशहूर ‘आमेन’ और ‘डूरम’ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 और Lock Upp 2 के कंटेस्टेंट के नाम रिवील, जानें कौन हैं ये महारथी?

First published on: Aug 23, 2024 05:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.