Nimrat Kaur on Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान से बदला ले लिया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीओके के आसपास 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त हो गए हैं। इस पर पॉलिटिशियन से लेकर बॉलीवुड एक्टर्स तक हर कोई रिएक्ट कर रहा है। वहीं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस निमरत कौर ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए देश से खास अपील की है। आइए आपको भी बताते हैं निमरत ने क्या कुछ कहा? यह भी पढ़ें: Raid 2 Vs The Bhootni BO Collection: सातवें दिन ‘रेड 2’ का दबदबा कायम, ‘द भूतनी’ की चमक हुई फीकी!

क्या बोलीं निमरत?

निमरत कौर ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि पहलगाम में जो कुछ भी हुआ, उसे हमने करीब से देखा है। ये दुर्भाग्यपूर्ण था। मैं एक शहीद की बेटी हूं। मैंने 1994 में अपने पिता को कश्मीर में खो दिया था। मैं समझती हूं ऐसा होने पर परिवार में क्या-क्या बदलाव आते हैं। जिंदगी आपके सामने बुरे हालात खड़े कर देती हैं।

देश से की अपील

वहीं एक्ट्रेस ने आगे कहा कि भारत सरकार और सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर आतंकी ठिकानों पर चलाया। मैं इसका पूरी तरह से सपोर्ट करती हूं। मैं भारत सरकार और भारतीय जवानों के साथ खड़ी हूं। मैं इससे पूरी तरह से सहमत हूं। देश में क्या पूरी दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। मैं देश की जनता से अपील करती हूं कि हमें आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

इस मूवी से मिली पहचान

बता दें एक्ट्रेस के पिता मेजर भूपेंद्र सिंह को बहादुरी के लिए शौर्य चक्र से नवाजा जा चुका है। वहीं एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद ‘लंचबॉक्स’ मूवी से उन्हें पहचान मिली। एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ भी कई मूवीज में साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्हें 'स्काई फोर्स' में देखा गया था। वहीं एक्ट्रेस साल 2023 में आई ‘स्कूल ऑफ लाइज’ सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। अक्षय कुमार के साथ उनकी 'एयरलिफ्ट' मूवी को काफी पसंद किया गया था। यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेलेब्स को बॉलीवुड एक्टर ने लगाई फटकार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उठाए थे सवाल