Nick Jonas Arrives: बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं। प्रियंका के सगे भाई सिद्धार्थ की शादी है और उसके लिए एक्ट्रेस कई दिनों पहले ही भारत आई हैं। हल्दी और मेहंदी का जश्न मनाते हुए प्रियंका को देखा गया है और उनके साथ उनके बेटी मालती और सास-ससुर भी आए हैं। मगर अपने साले की शादी में निक जोनस को न देख फैंस हैरान हो गए थे, लेकिन अब प्रियंका की खुशियों को बढ़ाने के लिए नेशनल जीजू यानी निक जोनस भारत आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: Maha Kumbh में डूबकी लगा ट्रोल हुईं काजोल की बहन, यूजर्स कर रहे कमेंट
इंडिया आए निक जोनस (Nick Jonas Arrives)
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी है और उसके लिए अब उनके जीजू खासतौर पर इंडिया आ गए हैं। गुरुवार की दोपहर मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते हुए सिंगर निक जोनस को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो व्हाइट कलर के कैजुएल लुक में कैप लगाए बाहर आ रहे हैं और स्माइल करते हुए सबको देखकर हाथ हिला रहे हैं।
निक को देख फैंस हुए खुश (Nick Jonas Arrives)
प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद निक जोनस को लोग नेशनल जीजू बोलते हैं और इस बात को खुद निक भी एक इंटरव्यू में बता चुके हैं। ऐसे में निक जोनस के इंडिया आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा,'भारत में आपका स्वागत है जीजू!!! हम इंतजार कर रहे थे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वेलकम'
प्रियंका ने दिखाई मेहंदी की तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ और नीलम की मेहंदी की कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देसी गर्ल कभी अपने हाथ की मेहंदी दिखा रही हैं, तो मालती को गोद में लिए नजर आ रही हैं। इसमें एक फोटो में निक के पापा अपनी वाइफ की मेहंदी लगाते हुए फोटो क्लिक करते भी दिखाई दे रहे हैं। सभी तस्वीरों में मालती के चेहरे को प्रियंका ने छुपा लिया है, लेकिन उनके हाथ की मेहंदी जरूर दिखाई है।
यह भी पढ़ें: TRP में Laughter Chefs या Celebrity MasterChefs किसने मारी बाजी? Top 10 में बनाई जगह
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.