Bigg Boss 18 Nia Sharma: बिग बॉस 18 का आज यानी 6 अक्टूबर को ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। शो में 18 कंटेस्टेट्स नजर आएंगे। वहीं कई कंटेस्टेट्स के नाम से भी पर्दा हट चुका है। वहीं अब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ने शो के शुरू होने से पहले ही किनारा कर लिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस से माफी भी मांगी है। जी हां हम बात कर रहे हैं कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट में सबसे पहली एक्ट्रेस निया शर्मा की। निया शो में पार्टिसिपेट नहीं करने वाली हैं। वहीं आपको बताते हैं आखिर शो से अलग होने की क्या वजह है।
बिग बॉस 18 में नहीं हैं निया
निया शर्मा का नाम बिग बॉस 18 की पहली कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आया था। वहीं इस नाम को खतरों के खिलाड़ी के ग्रैंड फिनाले पर रोहित शेट्टी ने भी कंफर्म किया था। अब उनके फैंस को झटका लगा है। निया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर बताया है कि वह अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस के पहले किसिंग सीन का एक्सपीरियंस, Zee5 पर स्ट्रीम हुई Colours of Love
इंस्टाग्राम पर फैंस से कहा सॉरी
एक्ट्रेस ने इंस्टा पर लिखा, ‘सॉरी! मैं शो का हिस्सा नहीं हूं। लेकिन मुझे फैंस से इतना प्यार मिला है उसके लिए सभी का धन्यवाद। मुझे आज रियलाइज हुआ है कि मैंनें 14 साल में बहुत कुछ कमाया है। इस समय मुझे जो भी हाइप और अटेंशन मिली उसे मैंने काफी एन्जॉय भी किया। आप सभी मुझे ऐसे ही सपोर्ट करते रहें।’
Nia Sharma apologized to Bigg Boss fans, saying sorry to everyone and admitting it was for hype and attention.
It’s now confirmed that Nia Sharma is not part of #BiggBoss18. pic.twitter.com/Fbkg8I2nJ1
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) October 6, 2024
शो की थीम अलग
इस बार शो की थीम एकदम अलग है। ये सीजन नए ट्विस्ट्स और फेमस सेलेब्रिटीज से भरा होगा। शो में ईशा सिंह, विवियन डीसेना, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, शहजादा धामी, एलिस कौशिक जैसे कई स्टार्स नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में डाकू के खानदान से आया ये कंटेस्टेंट कौन? एंट्री पर सलमान खान की भी नहीं रुकी हंसी