Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान अटैक मामले में पुलिस जिस संदिग्ध को लेकर पूछताछ कर रही है उसका एक नया CCTV फुटेज वायरल हुआ है। ये वीडियो 12 का बताया जा रहा है। वहीं जानकारी के मुताबिक ये मुंबई के वर्सोवा इलाके का है। इस सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध चप्पल की चोरी करते देखा गया है। हमले का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसे पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं सैफ अली खान अभी लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan की हालत अब कैसी? डॉक्टर ने दिया ताजा हेल्थ अपडेट, इस दिन होंगे डिस्चार्ज
संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज वायरल
सैफ अली खान अटैक मामले में पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया था। अब इस संदिग्ध का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वो व्हाइट शर्ट पहने दिखाई दे रहा है। वहीं वीडियो में वो चप्पल चुरा रहा है। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस मुख्य आरोपी को ढूंढने में लगी है।
[video height="400" mp4="https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Video-2025-01-18-at-9.32.42-AM.mp4"][/video]
50 घंटे के बाद भी नहीं कोई सुराग
अभी तक सैफ पर हमला करने वाला आरोपी फरार है। 50 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी को लेकर पुलिस के पास कोई ठोस सुराग नहीं है। वहीं पुलिस अभी तक 45 से 50 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सैफ के घर के आस-पास कुछ दुकानदारों से भी रात में पूछताछ की।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.