Allu Arjun Arrested: पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी में नया मोड़ सामने आया है। मूवी के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के पति ने केस वापस लेने की बात कही है। एक्टर की गिरफ्तारी के बाद मृतक महिला रेवती के पति भास्कर ने बयान जारी कर ये बात कही है। 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में 35 साल की रेवती ने जान गंवा दी थी। आइए आपको बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
मृतक महिला के पति का बयान
मृतक महिला रेवती के पति भास्कर ने केस वापसी लेना का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, 'मैं केस वापस लेने के लिए तैयार हूं। मुझे गिरफ्तारी के बारे में नहीं पता था और अल्लू अर्जुन का उस भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं है जिसमें मेरी पत्नी की मौत हो गई।' मृतक महिला के पति का कहना है कि अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को उन्होंने टीवी पर अभी देखा है और वह चाहता है यह मामला खत्म कर दिया जाए।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun को 14 दिन की रिमांड, Pushpa 2 स्टार पर कोर्ट का बड़ा फैसला
भास्कर ने ही कराया केस दर्ज
वहीं खास बात ये है कि भगदड़ की घटना के बाद मृतक महिला के पति भास्कर ने ही अल्लू अर्जुन और फिल्म थियेटर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। साथ ही कहा था कि उनकी लापरवाही से ही भगदड़ जैसी घटना बनी और वह अपनी पत्नी को खो बैठे। वहीं इसके बाद अल्लू अर्जुन ने FIR को खारिज करने के लिए कोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी। साथ ही कहा था कि उन्होंने थियेटर मैनेजमेंट और एसीपी को पहले ही सूचित कर दिया था कि वह भी थिएटर में आने वाले हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.