भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद अपनी राय दी है। सोशल मीडिया पर महिलाओं के विरोध में हो रही टिप्पणियों के बीच उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कह है कि रिश्ते न निभें तो तलाक ले लेना चाहिए। आगे उन्होंने कहा है कि हत्या जैसे खतरनाक कदम किसी की जिंदगी खत्म कर देना किसी के लिए ऑप्शन में नहीं रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने शादी के रिश्तों में असपलताओं जैसे गंभीर मुद्दे पर भी खुलकर बात की है। बता दें कि इस मामले में बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि रिश्तों में ढोंग रचाने से अच्छा है कि सम्मान के साथ दोनों अलग हो जाएं।

सोनम रघुवंशी मामले पर नेहा सिंह राठौर ने दी तीखी प्रतिक्रिया

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बहस छिड़ गई है। इस मुद्दे पर ने नेहा सिंह राठौर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि इस मामले के बहाने औरतों को अपमानित किया जाना बेहद चिंताजनक है। आगे उन्होंने कहा कि अगर रिश्ता नहीं निभ पा रहा है तो तलाक लेकर अलग हो जाना चाहिए, हत्या जैसा कदम उठाना न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि अमानवीय भी है। उन्होंने कहा कि एक्सा मैरिटल अफेयर और उनसे जुड़ी हत्याएं कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन आज भी इन मामलों में केवल महिलाओं को अपमानित करना सिस्टम और समाज दोनों के लिए गलत संकेत देता है।

समाज में नए ट्रेंड ने पैदा किया डर

नेहा राठौर ने अपने वीडियो में भी कहा कि इस वक्त समाज में एक नया ट्रेंड देखा जा रहा है। इस ट्रेंड ने लोगों के बीच में डर पैदा कर दिया है, जिसमें शादीशुदा पतियों की हत्याओं को महिलाओं की साजिश बताकर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो अपनी बेटियों की शादी अपनी पसंद के लड़कों से करते हैं, वहीं अपने बेटों की प्रेमिका को जबरन छुड़वा देते हैं। आज वही लोग डरे हुए हैं क्योंकि अब हत्या जैसे अपराधों को केवल महिलाओं से जोड़ा जा रहा है।    

औरतों को जिम्मेदार ठहराना है गलत

नेहा ने जोर देकर कहा कि यह गलत है कि हत्या की घटनाओं में केवल महिलाओं को जिम्मेदार ठहराना गलत है। अगर आंकड़ों की बात की जाए तो पुरुषों के हाथ खून से ज्यादा सने मिलते हैं। हालांकि, यह चिंता का विषय है कि अब महिलाएं भी इस अपराध में शामिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि एक्सा मैरिटल अफेयर के कारण मेल और फीमेल दोनों मारे गए हैं, ऐसे में किसी एक पक्ष को दोष देना सही नहीं है। यह भी पढ़ें:  Panchayat 4 का मजेदार ट्रेलर हुआ आउट, Prime Video ने बताई नई रिलीज डेट

नेहा राठौर ने की अपील

लोक गायिका ने भावुक होकर अपील करते हुए कहा कि यदि रिश्ता नहीं चल रहा तो तलाक लेकर अलग हो जाना ज्यादा बेहतर है। उन्होंने कहा, "समाज क्या कहेगा, इसकी परवाह किए बिना अपनी जिदगी का सुकून बचाइए। ड्रम, फ्रिज या सूटकेस में एक-दूसरे को भरने से बेहतर है कि शांति से अलग हो जाएं।" उनकी यह बात सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की हाल की टिप्पणियों से भी मेल खाती है, जहां उन्होंने रिश्तों को जबरदस्ती ढोने के बजाए, सम्मानजनक ढंग से अलग होने की बात कही थी। यह भी पढ़ें: ‘राधाकृष्ण’ फेम ने दर्दनाक हादसे का किया खुलासा, Sumedh Mudgalkar बोले- ‘चेहरा बिगड़ जाता तो…’