---विज्ञापन---

मां तवायफ, बेटी बॉलीवुड की सुपरस्टार; कोठे से भाग दिल्ली पहुंची थी एक्ट्रेस की मां

Neetu Kapoor Birthday: बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में ऐसी पहचान बनाई की बुलंदियों को छुआ, आज उनके बच्चे इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन नाम रोशन कर रहे हैं। आप भी नाम जानने के लिए बेकरार हैं तो जल्दी से खबर पढ़ लो...

Neetu Kapoor

Neetu Kapoor Birthday: बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल किया जहां वो किसी पहचान की मोहजात नहीं हैं। पति ने भी इंडस्ट्री पर राज किया तो बेटा भी सुपरस्टार बन तहलका मचा रहा है। वहीं बहू भी ऐसी मिली जो कमाल की एक्ट्रेस हैं। आप सोच रहे होंगे की हम किसकी बात कर रहे हैं। चलिए थोड़ा और हिंट देते हैं, एक्ट्रेस हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची की नानी बनी हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

अब तो लग रहा है कि आपने अंदाजा लगा ही लिया होगा जी हां हम बात कर रहे हैं नीतू कपूर की जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पांव पसारे और नाम कमाया। नीतू के फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो वो एक ऐसे परिवार से बिलॉन्ग करती हैं जिसे समाज में इज्जत से नहीं देखा जाता। आज एक्ट्रेस का बर्थडे है तो इस खास दिन पर हम उनके बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।

नीतू की नानी कोठे की थी शान

नीतू कपूर वो नाम है जो किसी पहचान का मोहताज तो है नहीं। लेकिन लोगों को उनकी फैमिली के बारे में नहीं पता। आपको भी जानकर हैरानी होगी की उनका बैकग्राउंड कोठे की बदनाम गलियों से होकर गुजरा है। जी हां उनकी नानी को उनके ही परिवार वालों ने कोठे पर बिठा दिया था।

नीतू की नानी का नाम हरजीत सिंह था जो एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पेरेंट्स का बचपन में ही देहांत हो गया तो चाचा चाची की नजर हरजीत की जायदाद पर आ पड़ी।

उन्होंने सब कुछ हड़पने के लिए हरजीत को 10 साल की उम्र में कोठे पर बिठा दिया। मौका पाकर वो कोठे से भागी और लखनऊ के एक नवाब संग रहने लगी। उनकी एक बेटी हुई जिसका नाम था राजी सिंह रखा।

राजी सिंह को भी कोठे पर बिठाया

नीतू सिंह की मां राजी सिंह को भी 14 साल की उम्र में कोठे की बदनाम गलियों में धकेल दिया गया। हालांकि उनकी किस्मत में कुछ और लिखा था तो वो वहां से मौका पाकर भाग निकली और दिल्ली पहुंच गई। वहां वो दर्शन सिंह नाम के एक लड़के से मिली। दोनों ने शादी कर ली, और उनकी एक बेटी हुई जिसका नाम रखा नीतू सिंह। खुद एक्ट्रेस बनने का सपना देखने वाली राजी ने अपनी बेटी के रूप में उसे पूरा किया और उनके लिए काम ढुंढा।

नीतू ने 8 की उम्र में किया डेब्यू

अब बात कर लेते हैं तीसरी पीढ़ी यानी नीतू कपूर की जिन्होंने सिर्फ 8 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘दस लाख’, ‘दो दूनी चार’, ‘वारिस’, ‘घर घर की कहानी’, अमर अकबर एंथनी जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर संग शादी कर ली।

हालांकि अब अभिनेता इस दुनिया में नहीं रहे। अब उनके बेटे रणबीर कपूर इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए हैं। वहीं बहू रानी आलिया भट्ट भी शानदार एक्ट्रेस हैं। नीतू कपूर का रिश्तों में भी प्रमोशन हो गया है और वो आलिया रणबीर की बेटी राहा की दादी बन गई हैं। नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर भी अपनी लाइफ में सेट हैं।

यह भी पढ़ें:

First published on: Jul 08, 2024 07:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.