Nayyi Navelli vs Prahaar BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना अब एकदम आम बात हो गई है, लेकिन इस हफ्ते फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर जो महा-मुकाबला देखने को मिला, उसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है. एक तरफ जहां यामी गौतम (Yami Gautam) की नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' ने पर्दे पर एंट्री मारी, वहीं दूसरी तरफ राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर कोर्टरूम ड्रामा 'प्रहार' भी मैदान में उतरी. पहले ही दिन दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी और कांटे की टक्कर देखने को मिली है. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया…
यामी गौतम की 'नई नवेली' का ओपनिंग डे
सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, यामी गौतम की नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' ने पहले दिन रात 10 बजे तक लगभग 3.02 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म को कुल 5,953 शोज मिले और इस दौरान 10.0% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
राजकुमार राव की 'प्रहार' का पहले दिन का कलेक्शन
दूसरी तरफ, 26/11 के आतंकी हमले के आरोपी कसाब को फांसी दिलाने की कहानी पर आधारित कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'प्रहार' ने पहले दिन रात 10 बजे तक करीब 2.04 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इस फिल्म को 3,907 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी 11.0% रही.
हॉरर-कॉमेडी का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला
दर्शकों के बीच हॉरर-कॉमेडी जॉनर का क्रेज एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है. ट्रेलर रिलीज के वक्त से ही बने हाइप और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भरपूर फायदा 'नई नवेली' को मिल रहा है, जिसकी वजह से यह क्लैश में थोड़ा आगे निकल गई है. हालांकि राजकुमार राव की फिल्म के मुकाबले इस फिल्म को शोज भी ज्यादा मिले हैं.
राजकुमार राव की एक्टिंग की तारीफ
भले ही 'प्रहार' कमाई के मामले में सिंगल डिजिट की रेस में थोड़ी पीछे रह गई हो, लेकिन क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा फिल्म में राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग और वामिका गब्बी के काम की जमकर सराहना की जा रही है.
सिंगल डिजिट में महा-मुकाबला
दोनों ही फिल्मों की शुरुआत भले ही भारी-भरकम आंकड़ों के साथ न हुई हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस की इस उठा-पटक में यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर कौन सी फिल्म दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में कामयाब होती है.