Nayyi Navelli Vs Prahaar: सिनेमाघरों में इन शुक्रवार यानी 16 अक्टूबर को दो बड़े स्टार्स की फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है. बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' और राजकुमार राव की 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है. रिलीज से पहले दोनों फिल्मों के एडवांस बुकिंग के आंकड़ें सामने आ गए हैं. ट्रेड ट्रैकर के मुताबिक टिकटों की एडवांस बुकिंग के मामले में यामी गौतम की फिल्म राजकुमार राव की 'प्रहार' से आगे चल रही है.
'प्रहार' या 'नई नवेली', एडवांस बुकिंग में कौन आगे?
Sacnilk के मुताबिक, 15 अक्टूबर को अबतक यामी गौतम स्टारर फिल्म 'नई नवेली' ने भारत में एडवांस बुकिंग से करीब 5.83 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया. वहीं ब्लॉक की गई सीटों को हटाने के बाद फिल्म की एडवांस बुकिंग से कमाई लगभग 2.34 करोड़ रुपये बताई जा रही है. बात करें राजकुमार राव स्टारर 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' की तो इसने एडवांस बुकिंग से करीब 3.43 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद ये आंकड़ा लगभग 1.27 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, इन आंकड़ों से बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन का आकलन करना जल्दबाजी होगी. सही आंकड़ें तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेंगे.
नई नवेली के बारे में
'नई नवेली' में यामी गौतम लीड रोल में हैं. इस फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है. इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने किया है. इस हॉरर-कॉमेडी और फैंटेसी से भरपूर फिल्म में यामी गौतम के साथ आदिनाथ कोठारे, मीता वशिष्ठ और सुनीता राजवार जैसे बेहतरीन कलाकार लीड रोल में हैं.
प्रहार के बारे में
राजकुमार राव की 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में राजकुमार के साथ ही वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और तरुण शर्मा भी शामिल हैं. ये फिल्म 26/11 हमले के दौरान पकड़े गए आतंकवादी कसाब को फांसी तक ले जाने की कानूनी लड़ाई दिखाती है.