Wednesday, 23 October, 2024

---विज्ञापन---

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ FIR पर अड़ा हिंदू संगठन, महाराष्ट्र पुलिस की छवि खराब करने का आरोप

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एक्टर पर महाराष्ट्र पुलिस की छवि खराब करने का आरोप लगा है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुश्किलों में घिर गए हैं। एक हिंदू संगठन ने एक्टर पर महाराष्ट्र पुलिस की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। वहीं ‘बजरंगी भाईजान’ फेम एक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। ये पूरा विवाद एक विज्ञापन को लेकर हुआ है। इसी को लेकर हिंदू जनजागृति समिति ने मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग की। आइए आपको बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

ऑनलाइन गेमिंग एड ने बढ़ाई मुसिबत

नवाज ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग एड किया। इसमें एक्टर मुंबई पुलिस की यूनिफॉर्म पहने नजर आए। वहीं इससे कुछ लोगों की भावनाएं आहत हो गई। उनका मानना है कि एड में महाराष्ट्र पुलिस की इमेज को गलत ढंग से दिखाया गया है। उनका कहना है कि विज्ञापन में नवाज ने महाराष्ट्र पुलिस की वर्दी पहनकर जुए जैसे खेल का प्रोमोशन किया है, इसलिए उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

हिंदू संगठन ने पुलिस को लिखा पत्र

हिंदू संगठन ने मुंबई पुलिस आयुक्त और राज्य के डीजीपी को पत्र लिखा है। महाराष्ट्र राज्य समन्वयक अभिषेक मुरुकाटे ने ऑनलाइन गेमिंग सॉफ्टवेयर गेमिंग के मालिक अंकुर सिंह और बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया कि एड में महाराष्ट्र पुलिस को बदनाम किया गया है। उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस एक्ट 1951 और महाराष्ट्र सिविल सेवा नियम 1979 के तहत केस दर्ज करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: धमकियों की बीच सलमान खान क्यों जाएंगे दुबई? वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

पहले भी हो चुका है केस दर्ज

वहीं नवाजुद्दीन पहले भी कानूनी पचड़ों में पड़ चुके हैं। उनकी बीवी आलिया ने गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि अब दोनों ने अपने मतभेद भुला दिए हैं और एक हो गए हैं। आलिया ने खुद इस बात की जानकारी दी थी कि हम दोनों अपने बच्चे के लिए एक हो गए हैं। वहीं आलिया ने आगे बताया, ‘हम दोनों जल्द ही एक एड फिल्म में साथ दिखने वाले हैं, जिसका निर्माण मैंने किया है।’

यह भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार संग किस गलती पर पछताई Arshi Khan? Khesari Lal Yadav का उछला नाम

First published on: Oct 23, 2024 02:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.