Navjot Singh Sidhu Impresses Malaika: पूर्व क्रिकेटर एवं पॉलिटिशियन नवजोत सिंह सिद्धू आज टीवी दुनिया के जाने-माने चेहरों में से एक हैं. कपिल शर्मा शो सहित अबतक सिद्धू कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज के कैप्शन लगातार नेटिजन्स का ध्यान खींच रहा है.

बात करें मलाइका अरोड़ा कि तो 50 प्लस होकर भी वो काफी यंग, हसीन और फिट लगती हैं. फिटनेस के मामले में एक प्रेरणा हैं. उनके ड्रेसिंग स्टाइल की भी खूब चर्चा होती है और लुक्स हमेशा वायरल होते रहते हैं. उनके इसी हसीन अंदाज के नवजोत सिंह सिद्धू भी मुरीद हो गए. अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सिद्धू ने मलाइका की खूब तारीफ की. ये फोटोज कपिल शर्मा शो के सेट से हैं. फोटोज शेयर करते हुए सिद्धू ने लिखा है, 'बेहद प्यारी, दिलों की रानी'.

---विज्ञापन---

हरभजन सिंह ने ली चुटकी

सोशल मीडिया पर आते ही नवजोत सिंह सिद्धू की ये पोस्ट वायरल हो गई. पोस्ट को मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया. इसके अलावा उन्होंने कमेंट भी लिखा. मलाइका ने लिखा, 'आप लाखों में एक हैं सर. आप जैसा कोई नहीं'. इस पोस्ट पर फैंस भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं. क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लिखा, 'पा जी कुछ गड़बड़ लग रही है मैनू. भाभी अमृतसर में याद कर रही हैं'.

---विज्ञापन---

बता दें कि ये तस्वीरें कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के सेट की हैं. इनमें मलाइका और नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा भी नजर आ रहे हैं. सेट पर सुनील ग्रोवर बिल्कुल सिद्धू के लुक में नजर आ रहे हैं.