इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ और मॉडल नताशा स्टैंकोविच एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बार उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी बिग  बॉस की जर्नी को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि उनके करियर में कहां से प्रेरणा मिली है। इसके साथ ही उन्होंने कई पहलुओं पर खुलकर बात की है।

'बिग बॉस' जर्नी को लेकर नताशा ने की बात

नताशा स्टैंकोविच ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी ‘बिग बॉस 8’ की जर्नी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब वह इस शो का हिस्सा थीं, तब उनकी हिंदी कमजोर थी, जिसकी वजह से वे ठीक से खुल नहीं पाती थीं। नताशा ने बताया कि शो का फॉर्मेट उन्हें समझ नहीं आता था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा, “हर अनुभव कुछ न कुछ सिखाता है और वही हमें आगे बढ़ने की ताकत देता है।”

कहां से मिली प्रेरणा?

बिग बॉस जर्नी के बारे में बात करने के दौरान ही नताशा ने अपने इंटरव्यू में यह भी शेयर किया कि तलाक के बाद दोबारा रैंप वॉक करने का फैसला उन्होंने अपने बेटे अगस्त्य की वजह से लिया। नताशा ने कहा, “अगस्त्य ने मुझसे कहा, ‘मामा, आप बहुत सुंदर लग रही थीं।’ उसकी ये मासूम सी तारीफ मुझे लाइफ से जोड़े रखती है।” इस एक पल ने नताशा को नई एनर्जी और कॉन्फिडेंस दिया और उन्होंने रैंप पर वापसी का फैसला लिया।   यह भी पढ़ें: सलमान ने उड़ाया आमिर की ‘परफेक्ट शादी’ का मजाक, ‘सिकंदर’ पर कसा तंज, The Great Indian Kapil Show नया प्रोमो आउट  

क्यों करती हैं रैंप वॉक?

रैंप पर दोबारा लौटने के दौरान नताशा को अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत के दिन याद आ गए। लेकिन उन्होंने महसूस किया कि अब वह खुद को कहीं ज्यादा कॉन्फिडेंट और प्रेजेंटेबल मानती हैं। उन्होंने कहा, “जब आप किसी चीज से सच्चा प्यार करते हैं, तो वह हमेशा आपके साथ रहती है। इसलिए अब मैं आगे भी रैंप वॉक करती रहूंगी।” नताशा की ये नई सोच उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। यह भी पढ़ें: 19 कट्स के बाद सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी, धनुष की Kuberaa ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट