Naomika Saran: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की 'स्काई फोर्स' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें वीर की खूब तारीफ हो रही है। वहीं एक और नाम है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उनका अक्षय कुमार से खास कनेक्शन है। फिल्म की स्क्रीनिंग अटेंड करने आईं नाओमिका सरन सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस और अक्षय कुमार की सास डिंपल कपाड़िया भी नजर आईं। अपनी खूबसूरती से नाओमिका ने यूजर्स का दिल जीत लिया। आइए आपको भी बताते हैं आखिर नाओमिका हैं कौन और अक्षय कुमार से उनका क्या नाता है?
यह भी पढ़ें: Sky Force BO Collection Day 1: ‘स्काई फोर्स’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?
मूवी की स्क्रीनिंग से सुर्खियों में छाईं
नाओमिका को जब से 'स्काई फोर्स' की स्क्रीनिंग में देखा गया है, तब से वो चर्चाओं में बनी हुई हैं। नाओमिका सरन बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की नाती हैं। वो राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की दूसरी बेटी और ट्विंकल खन्ना की छोटी बहन रिंकी खन्ना की बेटी हैं। वहीं कुछ समय पहले अक्षय कुमार के बेटे आरव के साथ भी नाओमिका की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसके बाद से ही वो सुर्खियों में बनी हुई थीं।
सोशल मीडिया पर हैं पॉपुलर
वहीं अब 'स्काई फोर्स' की स्क्रीनिंग के दौरान भी नाओमिका सोशल मीडिया पर छा गईं। इंस्टाग्राम पर भी नाओमिका काफी पॉपुलर हैं। उनके 107K फॉलोअर्स हैं। इंग्लैंड में पली-बढ़ी नाओमिका बेहद क्यूट हैं और फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। वहीं अक्षय कुमार की फैमिली के साथ भी उनका काफी अच्छा बॉन्ड है।
'स्काई फोर्स' की शानदार कमाई
वहीं अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' की बात करें तो मूवी सिनेमाघरों बीते शुक्रवार यानी 24 जनवरी को रिलीज हुई। मूवी ने पहले दिन ही 11.5 करोड़ की कमाई की। मूवी में अक्षय कुमार के साथ वीर पहाड़िया और सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं। वीर ने इसी मूवी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया।
यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 में वायरल हुए ये 5 चेहरे, एक ने तो आंखों से चलाया जादू
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.