नाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का भी रिएक्शन सामने आया है. तनुश्री दत्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर का बिना नाम लिए कहा कि उन्होंने हाल ही में एक न्यूज सुनी है. पढ़ें पूरी खबर…
नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए रितेश देशमुख ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं स्तब्ध हूं. ऐसा लग रहा है जैसे किसी ट्रक ने मुझे टक्कर मार दी हो. नाना पाटेकर जी के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है. एक बेहतरीन अभिनेता, जिनकी कोई तुलना नहीं थी, उन्होंने अपनी अनोखी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई. ऐसा कोई किरदार या भूमिका नहीं थी जिसे वे निभा न सकें. उन्होंने हर भूमिका को बखूबी निभाया. चाहे वो एक दमदार नायक हों, एक खौफनाक खलनायक हों या फिर उनकी इमोशनलेस कॉमेडी. वे पर्दे के बाहर भी एक हीरो थे और लोगों की भलाई के लिए अथक रूप से दान-पुण्य करते रहते थे.’
Nana Patekar Death Funeral LIVE: बॉलीवुड के दिग्गज और फेमस एक्टर नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया. नाना पाटेकर के निधन की खबर ने बॉलीवुड से लेकर राजनीति और खेल जगत को हिलाकर रख दिया है. नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है. बॉलीवुड स्टार्स से लेकर राजनेता, मंत्री और फैंस तक सभी सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर के निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वहीं, इसी बीच नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.
राजकीय सम्मान के साथ होगी आखिरी विदाई
दरअसल, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ा ऐलान किया है. मंत्री आशीष शेलार ने घोषणा की है कि नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. शेलार ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है.
पुणे में होगा अंतिम संस्कार
पुणे के डोणजे गांव स्थित नाना पाटेकर के फार्महाउस में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार शाम पुणे लाया जाएगा, जिसके बाद फैंस के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद डोणजे स्थित उनके फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं, इसी बीच नाना पाटेकर की आखिरी इच्छा भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर चाहते थे कि उनके निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार पुणे के डोणजे गांव स्थित उनके फार्महाउस में ही किया जाए. ऐसे में अब उनके फार्महाउस पर अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं.
श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता
फिल्मी सितारों से लेकर राजनेताओं और उनके फैंस तक, सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि नाना जितने बड़े दिल के इंसान थे, उतने ही बड़े पर्दे के कलाकार भी थे. उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा को एक नया युग दिया. 'क्रांतिवीर' से लेकर 'नटसम्राट' तक, उनके दमदार और शानदार अभिनय की कोई बराबरी नहीं है. उनका निधन फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है.