Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस नेहा ने ब्राह्मण स्टार से रचाई शादी, जबरदस्ती बदला नाम, फिल्मों से भी हुई गायब

Bollywood Throwback Story: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से स्टार हैं जिन्होंने धर्म की परवाह किए बिना शादी की और रिश्ता निभाया। इस लिस्ट में एक ऐसा नाम भी है जिसे मुस्लिम होते हुए हिंदू नाम रखना पड़ा, आइए जानते हैं उनके बारे में...

shabana raza
इमेज क्रेडिट: Google

Bollywood Throwback Story: वो कहते हैं न की जोड़ी आसमान में ही बन जाती है, धरती पर तो सिर्फ रिश्ते पर मोहर लगती है।  ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने धर्म की दीवार को लांघ प्यार किया और शादी भी की। इस लिस्ट में शर्मिला टैगोर, अमृता सिंह, करीना कपूर से लेकर गौरी खान तक के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एक और नाम हैं जिन्होंने मुस्लिम होते हुए हिंदू ब्राह्मण संग रचाई शादी। इसके बाद ग्लैमर दुनिया से बना ली दूरी, लेकिन लंबे अंतराल के बाद वो एक बार फिर से इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। आप शायद अभी पहचाने नहीं कि हम किसके बारे में बात कर रहे हैं। चलिए एक हिंट और देते हैं, हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनके पति ओटीटी स्टार बन गए हैं। चलिए विस्तार से बता देते हैं…

धर्म की दीवार लांघ हिंदू से की शादी

एक ऐसी एक्ट्रेस जिनका दिल हिंदू लड़के पर आया। धर्म की परवाह किए बिना उन्होंने शादी की और अपना घर बसाया। हम बात कर रहे हैं शबाना रजा उर्फ नेहा की जो मनोज बाजपेयी की पत्नी हैं। एक्ट्रेस ने शादी के बाद शोबिज वर्ल्ड से विदा ले ली और घर गृहस्थी संभाल ली। शबाना और मनोज की एक बेटी है और वो अपनी फैमिली में काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम हसीना जिसने पिता की उम्र के हिंदू डायरेक्टर से की शादी, 25 साल बाद हुआ तलाक अब हैं सिंगल

क्यों बदला था नाम

एक्ट्रेस एक मुस्लिम परिवार से आती हैं, उनका असली नाम शबाना रजा है। लेकिन मजबूरी में उन्हें अपना नाम बदलकर नेहा रखना पड़ा। दरअसल इसके पीछे भी एक कहानी है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। लेकिन फिल्म मेकर्स ने उन्हें टीवी पर देखा और पहुंच गए उनके पास फिल्मों के ऑफर लेकर। हालांकि उन्होंने मना कर दिया तो परिवार वालों ने जोर देकर कहा कि कर लो फिल्मों में काम। ऐसे में बॉबी देओल के साथ पहली फिल्म ‘करीब’ में वो नजर आईं। इस फिल्म के लिए विधु विनोद चोपड़ा ने उनका नाम जबरन शबाना रजा से बदलकर नेहा रख दिया। हालांकि वो इसके बिल्कुल खिलाफ थीं। लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम वापस से शबाना कर लिया।

मनोज बाजपेयी की दूसरी पत्नी हैं शबाना

कम ही लोगों को पता होगा कि शबाना रजा से शादी करने से पहले मनोज बाजपेयी ने अपनी फैमिली की पसंद की लड़की से शादी की थी। लेकिन वो रिश्ता लंबा न चला और दोनों का तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर को अपनी पहली पत्नी बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। इसके बाद उनकी जिंदगी में आई शबाना रजा, जो मुस्लिम थी, हालांकि मनोज ने ये भी बताया था कि उनके परिवार वालों को इस शादी से कोई दिक्कत नहीं थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली, लेकिन अब खबरें हैं कि 15 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार वो फिर से पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: 42 की उम्र में मौत, मरने के बाद भी सालाना कमाता है 900 करोड़; बॉलीवुड स्टार्स भी करते हैं उसकी नकल

First published on: Aug 19, 2024 07:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.