---Advertisement---

Mukul Dev पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से भाई राहुल देव ने दी अंतिम विदाई

Mukul Dev Funeral: बॉलीवुड से लेकर साउथ मूवीज में काम कर चुके दिग्गज एक्टर मुकुल देव के निधन की खबर से हर तरह मातम पसरा हुआ है। दिल्ली में एक्टर के आखिरी दर्शन के लिए श्मशान घाट उनके दोस्त और करीबी पहुंचे हैं, जहां भाई राहुल देव सबसे मिलते दिखे और दोस्त विंदू दारा सिंह भी मुंबई से आए हैं।

mukul dev
Mukul Dev Funeral: बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का कल यानी 23 मई की रात निधन हो गया। एक्टर के अचानक निधन की खबर से उनके परिवारवाले, दोस्त और फैंस सभी सदमे में हैं। 54 साल की उम्र में मुकुल इस दुनिया को छोड़ गए हैं और उनकी मौत से  फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। मुकुल देव का दिल्ली के दयानंद मुक्ति धाम में पंचतत्व विलीन हो गए। उनके अंतिम संस्कार में विंदू दारा सिंह और राहुल देव समेत कई करीबी दोस्त शामिल हुए। यह भी पढ़ें: Mukul Dev के निधन के बाद भाई राहुल देव का पहला पोस्ट, जानें कहा होगा अंतिम संस्कार

भाई राहुल देव ने दी अंतिम विदाई

एक्टर मुकुल देव को उनके बड़े भाई राहुल देव ने अंतिम विदाई दी है, श्मशान घाट से उनका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर मुकुल के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे, लोगों से राहुल गले मिलते दिख रहे हैं और लोग उनकी हिम्मत बांधते दिखाई दे रहे हैं। राहुल और मुकुल दोनों ही लंबे समय बॉलीवुड में काम कर रहे हैं और ऐसे में मुकुल के कई करीबी दोस्त और एक्टर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। [video height="480" mp4="https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2025/05/WhatsApp-Video-2025-05-24-at-17.53.17.mp4"][/video] [video height="480" mp4="https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2025/05/WhatsApp-Video-2025-05-24-at-17.59.38.mp4"][/video]

नम आंखों से विंदू ने दी अंतिम विदाई

एक्टर विंदू दारा सिंह भी अपने साथी कलाकार और दोस्त मुकुल देव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान E24 से बात करते हुए एक्टर की आंखों से आंसू भी झलक पड़े। विंदू ने कहा, 'उसके साथ हमने एक महीने तक शूटिंग की। वो बहुत नेक और अच्छे दिल का इंसान था। आप सब लोग उसे प्यार दें और हमेशा उसे याद रखें।' [video height="720" mp4="https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2025/05/WhatsApp-Video-2025-05-24-at-17.52.20.mp4"][/video] [video height="720" mp4="https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2025/05/WhatsApp-Video-2025-05-24-at-17.56.49.mp4"][/video]

दिल्ली में चल रहा था इलाज

राहुल देव के छोटे भाई मुकुल देव लंबे समय से बीमार थे और उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। मुकुल ने इलाज के दौरान ही 23 मई की रात अस्पताल में आखिरी सांस ली। [video height="1280" mp4="https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2025/05/WhatsApp-Video-2025-05-24-at-18.04.02.mp4"][/video] यह भी पढ़ें: Mukul Dev एक्टर बनने से पहले थे पायलट, सुष्मिता संग दी ‘दस्तक’, जानें परिवार में कौन-कौन?

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.