सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू यानी फैसल शेख की जिंदगी में प्यार ने खूबसूरत मोड़ ले लिया है। फैजू अब बैचलर नहीं रहे और निकाह करके अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद फैंस ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दीं। वहीं, अब हर कोई उनकी बेगम साहिबा के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड है। दरअसल, फैजू ने सऊदी अरब के पाक शहर मदीना में निकाह किया। इस खास मौके पर उनका परिवार भी मौजूद रहा। एक्टर ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया और फैंस से दुआओं में याद रखने की अपील की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैजू की पत्नी का नाम तान्या है, जबकि उनका असली नाम निखित फातिमा बताया जा रहा है। हालांकि, उनके प्रोफेशन और निजी जिंदगी से जुड़ी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है। बताया जाता है कि दोनों के परिवार एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। इसी बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता निकाह तक पहुंच गया। कुछ समय पहले फैजू की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब शादी की तस्वीरों ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।