मदर्स डे के खास मौके पर आज बात उन बॉलीवुड और टीवी हसीनाओं की, जिन्होंने बेहद कम उम्र में मां बनने की बड़ी जिम्मेदारी संभाली। जहां आज के दौर में लोग पहले करियर और फिर फैमिली प्लानिंग के बारे में सोचते हैं, वहीं कुछ स्टार्स ऐसी भी रहीं जिन्होंने छोटी उम्र में ही अपने बच्चों की परवरिश शुरू कर दी थी। कोई 17 साल में मां बनी तो किसी ने 21-22 की उम्र में घर और बच्चों दोनों की जिम्मेदारी संभाली। Dimple Kapadia ने 16 साल की उम्र में Rajesh Khanna से शादी की और 17 साल की उम्र में बेटी Twinkle Khanna की मां बन गई थीं। वहीं Urvashi Dholakia भी 17 साल की उम्र में जुड़वां बेटों की मां बनीं और बाद में सिंगल मदर बनकर बच्चों की परवरिश की। Bhagyashree ने 22 साल की उम्र में बेटे Abhimanyu Dassani को जन्म दिया। Neetu Kapoor भी 22 साल की उम्र में बेटी Riddhima Kapoor Sahni की मां बनी थीं। वहीं Mira Rajput Kapoor ने 22 साल की उम्र में बेटी मीशा को जन्म दिया। इन स्टार मॉम्स की कहानी यही बताती है कि मां बनने के बाद हर लड़की अपनी खुशियों से पहले बच्चों के बारे में सोचना शुरू कर देती है। उम्र छोटी हो या बड़ी, मां की जिम्मेदारी हर महिला को मजबूत बना देती है।