लाइमलाइट से दूर कहां गायब हो गईं Bhojpuri Industry की ये फेमस एक्ट्रेस
Bhojpuri Industry
Bhojpuri Industry में कई स्टार्स ने अपने दम पर पहचान बनाई है और अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं। इसी के साथ कई शानदार एक्ट्रेस आई और अपनी धांसी एक्टिंग से फैंस की दिल जीता। आज काजल राघवानी, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे जैसी एक्ट्रेस इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं, लेकिन एक समय था जब रिंकू घोष, गुंजन पंत, स्वीटी छाबड़ा, नेहा श्री और सीमा सिंह जैसी फेमस एक्ट्रेसेस टॉप पर थीं। ये एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अभी भी एक्टिव हैं लेकिन पहले जैसी लाइमलाइट उन्हें अब नहीं मिल रही। आइए जानते हैं कि ये पांच भोजपुरी एक्ट्रेस अब क्या कर रही हैं।
1. रिंकू घोष
बंगाली ब्यूटी रिंकू घोष ने भोजपुरी सिनेमा में शानदार करियर बनाया। मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे बड़े स्टार्स के साथ उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। एक समय में वो लगभग हर दूसरी फिल्म में नजर आती थीं। हालांकि, अब वो कम ही फिल्मों में नजर आती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज व वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।
2. गुंजन पंत
भोजपुरी एक्ट्रेस गुंजन पंत ने साल 2004 में हिंदी टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने कदम रखे थे। उन्होंने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ कई हिट फिल्में की हैं। हालांकि, अब उनकी फिल्में पहले की तुलना में कम आती हैं। लेकिन वह भोजपुरी इंडस्ट्री में बनी हुई हैं और एक्टिंग कर रही हैं।
3. स्वीटी छाबड़ा
भोजपुरी एक्ट्रेस स्वीटी छाबड़ा ने भी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है। वह खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। स्वीटी की एक्टिंग से ज्यादा उनके डांस की चर्चा होती थी। लेकिन अब वह बहुत ही कम फिल्मों में नजर आती हैं और लाइमलाइट से दूर हैं। लेकिन अपने सोशल मीडिया पर वह अक्सर नजर आती रहती हैं।
4. नेहा श्री
भोजपुरी इंडस्ट्री में नेहा श्री सहसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और अपनी एक्टिंग स्किल से फैंस को इंप्रेस किया। हालांकि, अब वो फिल्मों में कम नजर आती हैं। कभी-कभी किसी प्रोजेक्ट में दिख जाती हैं, लेकिन पहले जैसी लाइमलाइट उन्हें अब नहीं मिलती है।
यह भी पढे़ं: क्या है KaranVeer और Chum Darang के रोमांटिक एंगल की सच्चाई? Bigg Boss 18 के विनर ने की बात
5. सीमा सिंह
सीमा सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री की आइटम क्वीन कहा जाता था। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए और अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से फैंल को अपना दीवाना बना लेती थीं। लेकिन अब उन्होंने फिल्मों में काम करना काफी हद तक कम कर दिया है और इंडस्ट्री से लगभग गायब हो चुकी हैं। एक्ट्रेस कभी-कभी सोशल मीडिया पर नजर आ जाती हैं।
यह भी पढे़ं: Saif Ali Khan पर हमले के मामले में सीन रिक्रिएशन, आरोपी को घर ले जाकर पुलिस ने समझी पूरी घटना
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.