TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा कौन? सामने आया उर्वशी रौतेला के साथ गजब कनेक्शन

Miss Universe India 2024 Winner Riya Singha: रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर देश का नाम रोशन कर दिया है। उन्हें ताज पहनाने का काम 10 साल पहले इस खिताब को अपने नाम करने वाली उर्वशी रौतेला ने किया...

Miss Universe India 2024 Winner Riya Singha: देश की बेटी रिया सिंघा (Riya Singha) के सिर मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 (Miss Universe India 2024) का ताज सजा है। एक बार फिर से भारत की ब्यूटी ने इस खिताब को अपने नाम कर देश का नाम रोशन कर दिया है। अब रिया इंटरनेशनल स्तर पर मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस शानदार जीत के बाद रिया के चेहरे की खुशी देखने लायक थी। 22 सितंबर रविवार को जयपुर में आयोजित इस इवेंट में रिया को ताज उर्वशी रौतेला ने पहनाया है।

रिया सिंघा ने जाहिर की खुशी

जीत की खुशी जाहिर करते हुए रिया सिंघा इमोशनल हो गईं और उन्होंने  ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा, आज मैंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीत लिया। वो बहुत आभारी हैं,  इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है, जहां वो खुद को इस ताज के लायक समझ सकती हैं। वो पिछले विजेताओं से बहुत प्रेरित हैं।

उर्वशी रौतेला ने अपने हाथों से पहनाया ताज

रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया है। इस काम को करने वाली और कोई नहीं बल्कि साल 2015 की मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 उर्वशी रौतेला हैं। उन्होंने 10 साल पहले इस ताज को अपने नाम किया था। अब बीते दिन एक्ट्रेस ने बतौर जज इस इवेंट में भाग लिया और अपने हाथों से रिया के सिर पर ताज सजाया। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के 10 कन्फर्म कंटेस्टेंट कौन? 1 तो है सुपरस्टार की साली!

उर्वशी ने बढ़ाया हौसला

रिया सिंघा की जीत पर उर्वशी रौतेला भी बेहद खुश हैं। उन्होंने रिया की जीत पर खुश होते हुए कहा कि भारत इस वर्ष फिर से मिस यूनिवर्स का ताज जीतेगा। इसके साथ ही वो बोलीं- मैं वही महसूस कर रही हूं जो सभी लड़कियां महसूस कर रही हैं। विनर अद्भुत हैं। वे मिस यूनिवर्स में हमारे देश का बहुत अच्छे से प्रतिनिधित्व करेंगी और मुझे उम्मीद है कि भारत इस साल फिर से मिस यूनिवर्स का ताज जीतेगा। सभी लड़कियां कड़ी मेहनत करने वाली, समर्पित और बेहद खूबसूरत हैं।

कौन हैं रिया सिंघा

ये तो पता चल गया है कि रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज अपने नाम कर लिया है। अब सभी के मन में एक सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन हैं रिया? हालांकि उनके बारे में बहुत कुछ तो पता नहीं चला है, लेकिन इतना बता दें कि वो गुजरात की रहने वाली हैं। रिया एक शानदार मॉडल भी हैं। अब रिया मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही हैं, जो इस साल के अंत में होगी। इसके अलावा रिया के बारे में कुछ पता चलता है तो हम आपको तुरंत अपडेट करेंगे। यह भी पढ़ें: दो साल तक पति की मौत का गम झेला, अब एक्ट्रेस की जिंदगी में लौटा प्यार; इंस्टा पर शेयर की तस्वीर

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.