Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 13: 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 13 दिन पूरे कर लिए हैं. रिलीज के पहले हफ्ते फिल्म ने शानदार कमाई तय की. दूसरे हफ्ते कमाई में गिरावट के बाद फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने बुद्धवार यानी अपने रिलीज के 13वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल और रवि किशन की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले हफ्ते धुआंधार कमाई की. रिलीज के दूसरे वीकेंड पर भी ने अच्छी-खासी कमाई की. हालांकि दूसरे मंडे यानी 11वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद 12वें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

200 करोड़ पार पहुंची 'मिर्जापुर द मूवी'

अब बात करें 13वें दिन की कमाई की तो Sacnilk के मुताबिक, 13वें दिन अब तक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ₹2.30 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹235.85 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹198.00 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी बाकी शोज के कलेक्शन आने बाकी है. ऐसे में 13वें दिन फिल्म आराम से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.

क्या है 'मिर्जापुर द मूवी' की कहानी?

बात करें फिल्म की तो 'मिर्जापुर द मूवी' (Mirzapur: The Movie) अमेजन प्राइम वीडियो की बेहद लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' पर आधारित एक थियेट्रिकल स्पिन-ऑफ फिल्म है. फिल्म की कहानी मिर्जापुर की गद्दी और उसके हिंसक अंडरवर्ल्ड के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें गुड्डू और बबलू को कालीन भैया के गैंग में शामिल होने के शुरुआती दौर को दिखाया गया है, जिससे मुन्ना त्रिपाठी नाखुश है. कहानी में पुराने खून-खराबे और बदले के साथ-साथ जैसलमेर से आए नए खिलाड़ी बब्बन (रवि किशन) की एंट्री होती है, जो मिर्जापुर के सिंहासन के खेल को पूरी तरह बदल देता है. इसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. इसमें अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, रवि किशन, जितेंद्र जैसे स्टार्स शामिल हैं.

---विज्ञापन---