Mirzapur The Movie Box office Collection Day 1: पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' पर आधारित फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' (Mirzapur The Movie) ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. पंकज त्रिपाठी और अली फजल की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. बेहतरीन 'वर्ड ऑफ माउथ' के दम पर फिल्म ने अपने पहले ही दिन बंपर कमाई करते हुए साल 2026 की 'धमाल 4' जैसी कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है.
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा
पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और अली फजल (Ali Fazal) स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के पहले दिन ही थिएटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ खींची है. सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर शाम 7 बजे तक भारत में 17.28 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ नेट बिजनेस कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है.
भाषा और ऑक्यूपेंसी के आंकड़े
फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते पहले दिन सिनेमाघरों में ओवरऑल ऑक्यूपेंसी (Occupancy) लगभग 34.8 प्रतिशत दर्ज की गई. 'मिर्जापुर द मूवी' ने अपनी मुख्य भाषा हिंदी में 17.18 करोड़ रुपये बटोरे, जबकि तेलुगु डब्ड वर्जन से फिल्म ने करीब 10 लाख रुपये की कमाई की. वीकेंड में इस आंकड़े में और बड़ा उछाल आने की उम्मीद है.
'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त
अपनी इस रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के साथ 'मिर्जापुर द मूवी' ने साल 2026 की कई चर्चित और बड़ी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसने 'धमाल 4' (15.5 करोड़), 'कॉकटेल 2' (14.1 करोड़), 'अल्फा' (9.25 करोड़), 'ओ रोमियो' (9.01 करोड़) और 'है जवानी तो इश्क होना है' (8.65 करोड़) जैसी सुपरहिट फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
पुरानी स्टारकास्ट और नए कलाकारों का जादू
वेब सीरीज की तरह ही फिल्म में भी गुड्डू पंडित और कालीन भैया के आइकॉनिक किरदारों ने बड़े पर्दे पर आग लगा दी है. पंकज त्रिपाठी और अली फजल के अलावा दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu), विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और जितेंद्र कुमार की वापसी ने दर्शकों को काफी रोमांचित किया है. इन सभी पुराने सितारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है.
नई एंट्रीज ने लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का
प्राइम वीडियो (Prime Video) की इस कल्ट सीरीज के सिनेमाई रूपांतरण में कुछ नए चेहरे भी नजर आ रहे हैं. अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan) की नई एंट्री ने कहानी में एक अलग ही तड़का लगाया है, जिसकी दर्शक खुलकर तारीफ कर रहे हैं. दमदार डायलॉग्स, क्रिस्प डायरेक्शन और थ्रिलर एलिमेंट्स के चलते 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होती दिख रही है.