Tuesday, 24 September, 2024

---विज्ञापन---

म्यूजिक इंडस्ट्री को 440 वॉल्ट का झटका, एक्ट्रेस को जबरदस्ती KISS…पढ़ें मीका सिंह के विवाद

Mika Singh Controversy: मीका सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री का वो नाम है जो अक्सर लाइमलाइट में रहता है। सिंगर के जितने गाने हिट रहे हैं उतने विवाद रहे जिन्होंने उन्हें चर्चा में बनाए रखा।

Mika Singh

Mika Singh Controversy: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से नाम हैं जो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। आज हम एक ऐसे ही सिंगर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो काम से ज्यादा विवादों की वजह से खबरों में छाए रहते हैं। हालांकि उनके गाने हर किसी की जुबान पर चढ़े रहते हैं। डीजे फ्लोर तो बिना उस सिंगर के सॉन्ग के सूने से लगते हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। दरअसल हम किसी और की नहीं बल्कि वन एंड ओनली मीका सिंह (Mika Singh) की बात कर रहे हैं। उनके गाने जितने हिट रहे उतनी ही कॉन्ट्रोवर्सी भी चर्चा में रही है।

इन सॉन्ग से छाए मीका

‘रानी तू मैं तेरा राजा’, ‘प्यार की पूंगी बजा के’, ‘लगे 440 वॉल्ट छूने से तेरे’ जैसे गाने इस सिंगर ने ही गाए हैं। उनकी आवाज का ऐसा जादू चलता है कि सुनने वाले एक पल को तो सब भूल थिरकने लगते हैं। सिंगर ने अपने सिंगिंग करियर में एक नहीं बल्कि कई हिट गाने गाए हैं। इसके साथ ही वो विवादों की वजह से भी लाइमलाइट में रहे हैं। मीका का असली नाम अमरीक सिंह है। वो आठ भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई दिलेर मेंहदी भी फेमस सिंगर हैं।

यह भी पढ़ें: जिंदगी भर प्यार को तरसी ये एक्ट्रेस… बॉलीवुड स्टार्स से जुड़ा नाम, महेश भट्ट भी थे दीवाने; दर्दनाक आखिरी पल

मीका सिंह के पास है पर्सनल आइलैंड

मीका सिंह न सिर्फ अपने सॉन्ग को लेकर खबरों में रहते हैं बल्कि अपनी लाइफस्टाइल की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। मीका के पास एक प्राइवेट आइलैंड है जिसमें एक झील, 7 नावें, और 10 घोड़े हैं। इसके अलावा भी मीका के पास कई लग्जरी गाड़ियां और घर हैं। वो बहुत आलीशान जिंदगी जीते हैं।

राखी को किया था किस

मीका सिंह का विवादों से भी गहरा नाता है। उन्होंने बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को जबरन किस किया था। दरअसल सिंगर ने एक रेस्टोरेंट में अपनी बर्थडे पार्टी में कथित तौर पर राखी को किस किया था। हालांकि इस मामले ने तूल पकड़ लिया और इस मामले में उन पर केस भी हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर पर आईपीसी की धारा 354 (छेड़छाड़) और 323 (हमला) के तहत केस दर्ज किया गया था।

हिट एंड रन केस में आया नाम

मीका सिंह का नाम हिट एंड रन केस में भी नाम आया। जानकारी के लिए बता दें कि मीका ने अपनी कार से एक ऑटो रिक्शा वाले को टक्कर मार दी थी। इस घटना में वो ऑटो रिक्शा वाला घायल हो गया था। हालांकि इस मामले को आगे नहीं बढ़ने दिया गया और उसे रफा-दफा कर दिया।

यह भी पढ़ें: अश्लील डांस मूव्स करने पर ट्रोल हुईं Triptii Dimri, भड़के लोग, बोले- तुमसे नहीं होगा बहन..

First published on: Sep 24, 2024 02:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.