Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

मिलिए बॉलीवुड के इस सुपरस्टार की पत्नी से जिन्होंने कम उम्र में शुरू किया था करोड़ों का बिजनेस

Suniel Shetty Wife Mana Shetty: बॉलीवुड के एक सुपरस्टार है जिनकी वाइफ को 'लेडी मुकेश अंबानी' के नाम से भी जाना जाता है। अब आप सोच रहे होंगे आखिरकार कौन है वो तो चलिए आपको बताते हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी की वाइफ माना शेट्टी की।

mana shetty

Suniel Shetty Wife Mana Shetty: कई बॉलीवुड स्टार्स की पत्नियां पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरती हैं, तो वहीं कुछ ऐसी भी है जो काफी सक्सेसफुल बिजनेस वुमन हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान से लेकर अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का नाम तो शामिल है, लेकिन एक और सुपरस्टार है जिनकी वाइफ को ‘लेडी मुकेश अंबानी’ के नाम से भी जाना जाता है। अब आप सोच रहे होंगे आखिरकार कौन है वो तो चलिए आपको बताते हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी की वाइफ माना शेट्टी की।

15 साल की उम्र में शुरू किया था करियर

कहा जाता है कि माना शेट्टी (Suniel Shetty Wife Mana Shetty) ने महज 15 साल की उम्र में अपनी बहन के साथ अपना करियर शुरू किया और बाद में खुद को सबसे सफल बिजनेस वुमेन के रूप में स्थापित किया। कम उम्र में माना ने एक फैशन डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू किया। बता दें, माना अपनी बहन ईशा के साथ मन और ईशा ब्रांड के तहत निजी संग्रह डिजाइन करती थीं।

इसके अलावा उन्होंने रियल एस्टेट बिजनेस में कदम रखा और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट S2 के साथ खुद को सफलतापूर्वक स्थापित किया, जिसे उन्होंने अपने पति सुनील शेट्टी के साथ शुरू किया था।

यह भी पढ़ें: Netflix पर मौजूद मर्डर मिस्ट्रीज देख हिल जाएंगे दिमाग के तार, वीकेंड को बनाए मजेदार

लाइफस्टाइल स्टोर की भी मालकिन है माना

इसके अलावा वह मुंबई में आर-हाउस नाम के एक लक्जरी सजावट और गिफ्ट्स आइटम लाइफस्टाइल स्टोर की भी मालिक हैं। एक सफल बिजनेस वुमन होने के अलावा वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं जो सेव द चिल्ड्रेन नाम के एक एनजीओ से जुड़ी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 28 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

माना शेट्टी का असली नाम क्या है

अभिनेता की पत्नी माना शेट्टी (Suniel Shetty Wife Mana Shetty) का असली मोनिशा कादरी है। वो इफ्तिखार एम कादरी की बेटी हैं, जो एक गुजराती मुस्लिम थे और पेशे से एक वास्तुकार थे। उनकी मां विपुला कादरी पेशे से एक हिंदू और सामाजिक कार्यकर्ता थीं। बता दें, साल 1991 में सुनील शेट्टी ने माना से शादी की। हालांकि, शादी से पहले दोनों ने करीब 9 साल तक डेट किया था।

यह भी पढ़ें: ‘बेकाबू’ एक्ट्रेस Nikita Ghagh कौन? जिसके न्यूड फोटो शूट से मची सनसनी, वेब सीरीज में मचा चुकीं धमाल

First published on: Aug 10, 2024 07:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.