Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

रातोंरात बनी सुपरस्टार, इस्लाम के लिए स्टारडम को मारी लात, अब जी रही हैं गुमनाम जिंदगी

India youngest box office queen: कम उम्र में बॉक्स ऑफिस क्वीन बनने वाली इस एक्ट्रेस ने महज 18 साल की उम्र में अपने रिटायरमेंट के ऐलान से सबको चौंका दिया था। 5 साल पहले बॉलीवुड छोड़ चुकी ये एक्ट्रेस अपने छोटे से एक्टिंग करियर में सुपरस्टार्स संग काम कर चुकी है और नेशनल अवॉर्ड तक जीत चुकी है।

Zaira Wasim

India youngest box office queen: फिल्म इंडस्ट्री में स्टार बनने का सपना लेकर तो हर कोई आता है, मगर बहुत कम ही लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें रातोंरात स्टारडम मिल जाता है। आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं, जो महज 16 साल में सुपरस्टार बन गई थी। सुपरस्टार्स संग स्क्रीन शेयर करने वाली इस एक्ट्रेस ने कम उम्र में बॉलीवुड में वो शौहरत हासिल कर ली थी। जो लोग कई साल काम करने के बाद भी पा नहीं पाते हैं। मगर 18 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने अचानक ने अपने एक फैसले से हर किसी कौ चौंका दिया था और उनके फैंस का दिल तोड़ दिया था। आज यह एक्ट्रेस बॉलीवुड छोड़ गुमनामी की जिंदगी जी रही है। आइए बताते हैं कि ये एक्ट्रेस कौन है, जो कम उम्र में बॉक्स ऑफिस (India youngest box office queen) क्वीन बन गई थी।

रातोंरात बनीं सुपरस्टार

हम आमिर खान की सुपरहिट फिल्म दंगल से अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम की बात कर रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ के करीब कमाई थी। इस फिल्म जायरा ने आमिर की बेटी का रोल निभाया था और इस फिल्म ने जायरा को रातोंरात स्टार बना दिया था। दंगल के लिए जायरा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा अपनी दूसरी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) अवॉर्ड जीता था। 16 साल की उम्र में जायरा वसीम बॉक्स ऑफिस की क्वीन बन गई थीं, उनकी फिल्मों ने 3000 करोड़ का बिजनेस किया था। सीक्रेट सुपरस्टार ने भी 900 करोड़ का बिजनेस किया था।

इस्लाम के लिए छोड़ी इंडस्ट्री

महज 5 फिल्मों का हिस्सा रहने के बाद जायरा वसीम ने अचानक इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। जायरा ने इस्लाम के लिए इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया था, अपनी आखिरी फिल्म द स्काई इज पिंक की रिलीज से कुछ महीनों पहले जायरा के इस ऐलान ने उनके फैंस का दिल टूट गया था। हालांकि कई सेलेब्स ने उनके इस फैसले की निंदा भी की थी।

5 साल पहले छोड़ी इंडस्ट्री

जायरा वसीम ने 5 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया था, उसके बाद से वो लगातार इंस्टाग्राम पर इस्लाम से जुड़ी पोस्ट करती रहती हैं। बॉलीवुड छोड़ने के बाद जायरा ने इंस्टाग्राम पर भी अपनी फोटोज शेयर करनी बंद कर दी है और वो अब मुंबई में गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं और अब उन्होंने पब्लिक अपीयरेंस देना भी बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें: आग की लपटों में झुलसे Karan Vohra, कैमरे में कैद हुआ भयानक हादसा, देखें वीडियो

First published on: Aug 13, 2024 03:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.