Us-Iran War: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता ही जा रहा है. अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर किए हमले के बाद तनाव काफी बढ़ा दिया है. वॉर जैसे हालातों में सोनल चौहान, अजीत कुमार जैसे तमाम कलाकार फंसे हुए हैं. हालांकि ईशा गुप्ता भारत वापस लौट आई हैं. इन सभी के बीच अब मराठी एक्ट्रेस विशाखा सुभेदार ने भी पीएम मोदी से गुहार लगाई है, क्योंकि उनका बेटा कुवैत में फंसा हुआ है. उन्होंने प्रधानमंत्री से बेटे को वापस लाने के लिए मदद मांगी है.
मराठी एक्ट्रेस विशाखा का बेटा कुवैत में फंसा
दरअसल, मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विशाखा ने एक अपील की है. विशाखा ने कहा कि फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण उनका बेटा कुवैत में बुरे हालातों में फंसा हुआ है. उन्होंने बताया कि बेटा लंदन से लौट रहा था जब मौजूदा हालातों के कारण उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि एयरलाइन ने फिलहाल उसके एक होटल में रहने की व्यवस्था कर दी है, लेकिन वहां के हालात देखने हुए वह चाहती हैं कि उनका बेटा जल्द से जल्द सुरक्षित अपने घर लौट आए. उन्होंने अधिकारियों से अपने बेटे को भारत वापस लाने की व्यवस्था करने की रिक्वेस्ट की है.
---विज्ञापन---
पीएम मोदी से एक्ट्रेस ने मांगी मदद
वीडियो शेयर करते हुए विशाखा ने कैप्शन में लिखा, " प्लीज मेरी मदद करें. मेरा कलाकार बेटा कुवैत में क्यों फंसा है. नरेंद्र मोदी, देवेंद्र फडनवीस साहेब, एकनाथ शिंदे साहेब, राज साहेब. प्लीज मदद करें. एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में पीएम मोदी और महाराष्ट्र के सीएम को टैग किया है.
---विज्ञापन---
ईरान में रखा गया 40 दिन का शोक
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमले के बाद तनाव बढ़ गया है. वहां पर ईरान के लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. हालांकि इस हमले के बाद ईरान में 40 दिन का शोक मनाने का ऐलान किया गया है.
यह भी पढ़ें- बेटे के जन्म के बाद Katrina Kaif ने पति Vicky Kaushal के साथ मनाई होली, देवर भी आए साथ नजर