Mukul Dev Death: बॉलीवुड और टीवी एक्टर मुकुल देव के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए हैं। मुकुल देव ने भले ही अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है। साउथ से लेकर पंजाबी मूवीज तक में मुकुल ने काम किया था। ऐसे में उनके मौत की खबर सुनकर सब लोग हैरान हैं और उनके दोस्तों को इस खबर से झटका लगा है। एक्टर मनोज बाजपेयी ने मुकुल के देहांत की खबर सुनकर शोक जताया है और उनको श्रद्धांजलि दी है। यह भी पढ़ें: Mukul Dev Death: माता-पिता के निधन से टूट गए थे मुकुल, दोस्त विंदू सिंह बोले-घर से नहीं निकलता था…

मनोज बाजपेयी ने दी श्रद्धांजलि

मनोज बाजपेयी ने एक्स पर अपने को-स्टार मुकुल देव के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी साझा किया है। मनोज ने एक्स पर लिखा, 'मैं जो फील कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। मुकुल आत्मा से एक भाई की तरह थे, एक कलाकार जिनकी गर्मजोशी और जुनून जिसका कोई जोड़ नहीं था।'

मुकुल के निधन से सदमे में एक्टर

मनोज बाजपेयी ने मुकुल को अपना भाई जैसा बताया है और उन्होंने आगे लिखा, 'बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए। उनके परिवार और इस नुकसान से दुखी सभी लोगों के लिए शक्ति और उपचार की प्रार्थना करता हूं। मिस यू मेरी जान... जब तक हम फिर से नहीं मिलते, ओम शांति।'

राहुल देव के भाई थे मुकुल

मुकुल देव लंबे समय से बीमार थे, लेकिन उनकी मौत का असली कारण अभी सामने नहीं आया है। एक्टर के भाई और उनके करीबियों की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। जी हां, मुकुल देव के भाई का नाम एक्टर राहुल देव हैं, जो काफी फेमस हैं। यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर Mukul Dev का निधन, सलमान-शाहिद संग कर चुके काम