पिता के निधन से टूटी Mannara Chopra, बहन संग बदहवास हालत में पहुंची मुंबई; वीडियो वायरल
Mannara Chopra Father Passed Away: प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है। एक्ट्रेस के पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। वहीं इस खबर से मन्नारा और उनकी बहन मिताली हांडा को सदमे में छोड़ दिया है। हाल ही में दोनों में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों बदहवासी की हालत में मुंबई वापस आती दिखाई दीं। इस दौरान मन्नारा के चेहरे पर अलग ही दुख दिखाई दिया। वहीं दोनों बहनों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की एक्ट्रेस के पति को आया था हार्ट अटैक, अब कैसी है हालत?
मन्नारा चोपड़ा ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर पिता के निधन की बात शेयर की थी। साथ ही ये भी रिवील किया था कि पिता का अंतिम संस्कार 18 जून को मुंबई में किया जाएगा। इस खबर से हांडा परिवार और चोपड़ा परिवार में शोक की लहर है। वहीं प्रियंका चोपड़ा और मीरा चोपड़ा ने भी इस दुखद खबर पर शोक जताया है। रमन राय हांडा के अंतिम संस्कार में उनके करीबी और इंडस्ट्री के क्लोज फ्रेंड्स भी शामिल हो सकते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.