Thursday, 19 September, 2024

---विज्ञापन---

Malaika Arora के पिता की मौत के बीच मशहूर सिंगर ने तोड़ा दम, म्यूजिक इंडस्ट्री में पसरा मातम

Mangey Khan Passed Away: मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत की खबरों के बीच मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। एक जाने-माने सिंगर का निधन हो गया है, उनकी मौत से संगीत जगत को बड़ा नुकसान हुआ है और म्यजिक जगत में इस खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।

mangey Khan

Mangey Khan Passed Away: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत की खबर से कल पूरी इंडस्ट्री को झटका लगा था। अनिल मेहता ने अपने घर की बालकनी से कूदकर सुसाइड कर लिया था। पूरी सोशल मीडिया भी इन खबरों से भरा पड़ा है, लेकिन इस बीच मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। एक जाने-माने सिंगर का निधन हो गया है, उनकी मौत से संगीत जगत को बड़ा नुकसान हुआ है और म्यजिक जगत में इस खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।

49 साल की उम्र में तोड़ा दम

मशहूर राजस्थानी फॉक और अमरस रिकॉर्ड्स के बैंड बाड़मेर बॉयज के लीड सिंगर मांगे खान ने 49 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। कोक स्टूडियो सिंगर ने बुधवार 12 सितंबर को आखिरी सांस ली। मांगे खान ने कई फेमस गाने गाए थे और वो अपने संगीत की दुनिया का बड़ा नाम थे।

यह भी पढ़ें: Arhaan Khan बने रोती हुईं मां मलाइका और नानी का सहारा, ढाल की तरह खड़े दिखे परिवार के साथ

दुनियाभर में दिखा चुके थे हुनर

राजस्थानी फॉक सिंगर मांगे खान (Mangey Khan Passed Away) काफी पॉपुलर थे और वो देश ही नहीं बल्कि विदेशो में भी कार्यक्रम करते थे। विदेशों में भी उनके चाहने वालों को कोई कमी नहीं थी। मांगे खान लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी। वो अपनी पत्नी और तीन बच्चों को अकेला कर गए हैं।

अमररस रिकॉर्ड्स के फाउंडर ने की निधन की पुष्टि

कोक स्टूडियो सिंगर मांगे खान के निधन की पुष्टि अमररस रिकॉर्ड्स के फाउंडर आशुतोष शर्मा ने की है। उन्होंने यह दुखद खबर देते हुए कहा, ‘मांगे के निधन से एक ऐसा खालीपन हो गया है, जिसे कभी नहं भरा जा सकता है। वो एक अच्छे फ्रेंड और शानदार आवाज वाले अच्छे इंसान थे। इतनी कम उम्र में मौत उनके परिवार ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के लिए भी एक बहुत बड़ा नुकसान है। उनकी एक ऐसी आवाज थी, जिसे कभी चेंज नहीं किया जा सकता।’

यह भी पढ़ें: Malaika Arora Father Funeral: मलाइका के पिता को अंतिम विदाई देने पहुंची सौतन शूरा खान, गम में डूबा परिवार

 

First published on: Sep 12, 2024 02:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.