Mamta Kulkarni On Twisha Sharma Murder Case: मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया. भोपाल शहर में हुई ये घटना इन दिनों पूरे देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे में हाल ही में NDTV से बात करते हुए एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने भी इस को लेकर काफी कुछ कहा.

ट्विशा शर्मा मामले में ममता कुलकर्णी ने जताई नाराजगी

90 के दशक में दर्शकों के दिल पर राज करने वाली अदाकारा ममता कुलकर्णी इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. अपने फिल्मी करियर में उन्होंने अपने बोल्ड अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया था. उन्होंने साल 1992 में आई फिल्म तिरंगा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद करण अर्जुन और बाजी जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों से ममता ने तहलका मचा दिया. लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बनाई और संन्यास ले लिया. वो साल 2025 में आयोजित प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर अखाड़े से जुड़ गईं. जहां बाद में उनको महामंडलेश्वर बनाया. लेकिन उन्हें लेकर कई तरह के विवाद हुए और उनको महामंडलेश्वर पद से भी हटा दिया गया. आज ममता कुलकर्णी हर मुद्दे पर बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखती है. ट्विशा शर्मा केस को लेकर भी उन्होंने काफी गुस्सा जताया.

---विज्ञापन---

माता-पिता को दिया सलाह

एक्ट्रेस ने कहा कि वो पहले भी अपने सोशल मीडिया पर कह चुकी है कि असक्षम घर में माता-पिता को कभी अपनी बेटियों की शादी नहीं करनी चाहिए. जब लड़के की शादी होती है तो लड़के के माता-पिता दहेज मांगते हैं. आपको खुशी-खुशी अपनी बेटियों की शादी करनी है तो अलग बात है. लेकिन स्वाभिमान नाम की भी कोई चीज होती है. आपने देखा है कि बड़े परिवार ने कभी भिखारी के घर में अपनी बेटी की शादी की है? पहले बहुत स्कैम होते थे, जिस परिवार पर पैसे नहीं होते थे लेकिन अपने बेटे को विदेश भेज देते थे. वो लड़का यहां भारत में शादी करता था, फिर विदेश जाकर किसी दूसरी लड़की से शादी कर लेता था. ये बहुत बड़ा स्कैम चल रहा है और पंजाब की बात है.

ममता ने आगे कहा कि बाहर लोगों की नजर में भारत सबसे गरीब देश है. लोग भारत में बड़ी-बड़ी शादियां कर रहे हैं. लेकिन इसके नतीजे भी विपरीत आ रहे हैं. इससे दूसरे छोटे घर की लड़कियों को परेशानी हो रही है. ससुराल वाले लड़कियों को कोसते हैं कि देखो दूसरी जगह कितनी बड़ी शादी हुई है. लेकिन उनको यह जानना जानना चाहिए कि जो बड़ी शादियां हो रही है, वो भी अपने हैसियत के बराबर परिवार में शादी कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

ट्विशा शर्मा केस पर ममता कुलकर्णी

NDTV से बात करते हुए आगे ममता ने ट्विशा शर्मा को लेकर भी काफी कुछ कहा. ट्विशा शर्मा के बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि, सुना है उसकी सास ने बोला कि उनको खाना बनाना नहीं आता था और बाकी बहुत कुछ भी कहा. अगर मैं अपनी दादी और नानी के दौर की बात करूं उस वक्त शादी से पहले क्या उनको भी खाना बनाना आता था? ट्विशा की शादी को सिर्फ 5 महीने हुए. उसको बच्चे पैदा करने की मशीन बना दिया. अगर लड़की को खाना बनाना नहीं आता था तो उसको खाना बनाना सिखा सकते थे. शादी गाड़ी के दो पहिए हैं दोनों बराबर चलना चाहिए, कभी-कभी पत्नी अपने पति के प्यार में सब कुछ सीख जाती है. लेकिन किसी भी लड़की पर जुल्म करना ये तरीका एक व्यापार होता है.

---विज्ञापन---

विवादों में ममता कुलकर्णी

90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करने वाली ममता कुलकर्णी का नाम हमेशा विवादों से जुड़ा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्मों के बाद साल 2013 में उन्होंने ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी की और विदेश जाकर सेटल हो गईं. वहीं साल 2016 में ठाणे पुलिस और केन्या पुलिस द्वारा ड्रग रैकेट मामले में उनका नाम सामने आए. हालांकि बाद में उन्हें क्लीन चिट दे दी गई.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---