Mamta Kulkarni Spiritual Journey: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपनी फिल्मी पहचान को त्याग दिया है। उन्होंने संन्यास का मार्ग अपना लिया है। हाल ही में उन्होंने महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में संन्यास लिया है। वहां पर उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपनी पहचान के साथ ही अपने नाम को बदलकर श्री यमाई ममतानंद गिरि रख लिया है। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी
ने उन्हें यह पदवी प्रदान की। पारंपरिक तरीके से भगवा वस्त्र पहनाकर, माला और तिलक के साथ उनका पट्टाभिषेक किया गया है।
त्रिवेणी संगम में किया खुद का किया पिंडदान
महामंडलेश्वर बनने के लिए सबसे पहले इंसान को अपना पिंडदान करना होता है, जिससे वह अपनी पिछली लाइफ से मुक्त हो जाता है। ममता कुलकर्णी ने यह प्रक्रिया संगम की त्रिवेणी में पवित्र स्नान कर पूरी की। पिंडदान के दौरान उनकी आंखों में आंसू थे, लेकिन उनके चेहरे पर शांति और आत्मिक संतोष भी झलक रहा था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पुरानी पहचान और नाम को त्याग दिया, और अब वह आधिकारिक रूप से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन चुकी हैं।
किसने दिलाया महामंडलेश्वर की उपाधि?
संन्यास ग्रहण करने के बाद ममता कुलकर्णी ने बताया कि उन्होंने 23 साल पहले जूना अखाड़ा के चैतन्य गगन गिरि महाराज से दीक्षा ली थी। पिछले दो सालों से वह लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के संपर्क में थीं। उन्होंने कहा, "लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने मेरी 23 साल की तपस्या को समझा और स्वामी महेंद्रानंद गिरि महाराज ने मेरी परीक्षा ली, जिसमें मैं पास हो गई।"
क्यों लिया संन्यास?
ममता ने बताया कि उन्होंने किसी मजबूरी या परेशानी में आकर संन्यास नहीं लिया है। बल्कि आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति के लिए इस रास्ते को चुना है। उन्होंने कहा, "मैंने 40-50 फिल्मों में काम किया, और जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ी, तब मेरे पास 25 फिल्में थीं। लेकिन मैंने यह फैसला आत्मिक शांति के लिए लिया, न कि किसी दबाव में आकर।"
विवादों से भी जुड़ा रहा है ममता का नाम
बता दें कि ममता कुलकर्णी की लाइफ कई विवादों से जुड़ी रही है। रिपोर्ट्स के मुकाबिक साल 2013 में उन्होंने ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी की थी, जो दुबई में ड्रग तस्करी के आरोप में जेल की सजा काट चुका था। साल 2016 में मुंबई पुलिस ने ममता के खिलाफ ड्रग तस्करी के मामले में अरेस्ट वॉरंट जारी किया था। उन पर आरोप था कि वह एक ऐसी कंपनी की डायरेक्टर थीं, जिसका कनेक्शन 80 लाख रुपये की ड्रग्स बरामदगी से था। इसके अलावा, उनके अंडरवर्ल्ड के साथ रिश्ते होने के आरोप लगाए गए थे।
यह भी पढ़ें: Sky Force Box Office Day 1: अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया स्टारर धमाकेदार शुरुआत, जानें कितनी रही कमाई?
अध्यात्म की राह चली ममतानंद गिरि
ममता कुलकर्णी ने अब दुनिया की मोह-माया को पूरी तरह त्यागकर साधु-संतों की परंपरा में कदम रख दिया है। उन्होंने कहा कि उनका गोल अब केवल आध्यात्मिक साधना और मानवता की सेवा का है। बॉलीवुड की इस एक्स एक्ट्रस की लाइफ ने नया मोड़ ले लिया है। अब वह पूरी तरह से सन्यास के रास्ते पर उतर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, दिल्ली एम्स में थे भर्ती
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.