Malayalam Actor Shanavas Passed Away: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही है, जिससे शोक के बादल छा गए हैं। लीजेंडरी दिग्गज एक्टर प्रेम नजीर के बेटे और एक्टर शानवास का निधन हो गया है। पिछले काफी वक्त से वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। शानवास के निधन की खबर आते ही उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

अचानक बिगड़ गई थी तबीयत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर शानवास का सोमवार की रात करीब 11:50 बजे के आसपास निधन हुआ है। बताया जाता है कि पिछले करीब 4 साल से वह हार्ट और गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें तिरुवनंतपुरम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती देर रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके चलते उनका निधन हो गया। शानवास का अंतिम संस्कार आज 5 अगस्त को पलायम मुस्लिम जमात कब्रिस्तान में किया जाएगा।

कौन थे मलयालम एक्टर शानवास?

शानवास मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लीजेंडरी एक्टर प्रेम नजीर के बेटे थे। उनका जन्म 1955 में तिरुवनंतपुरम में हुआ था। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए ही शानवास ने फिल्मों से अपनी जर्नी शुरू की थी। पूरे करियर में 96 के करीब मलयालम और तमिल फिल्में की थीं। शानवास की डेब्यू फिल्म प्रेमा गीतंगल थी, जो 1981 में रिलीज हुई एक रोमांटिक फिल्म थी। इसके बाद उन्हें नीलगिरि, मझनिलावु, जकारियायुदे गर्भिनिकल, ईयुगम और गर्भश्रीमन जैसी कई फिल्मों में देखा गया। यह भी पढ़ें: तमिल एक्टर और कॉमेडियन Madan Bob का निधन, कैंसर से लड़ते हुए दुनिया को कहा अलविदा

TV शो भी कर चुके थे एक्टर

शानवास सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहे थे बल्कि उन्होंने टीवी पर भी हाथ आजमाया था। उन्हें सत्यमेव जयते, शंखुमुघम और वेलुथु कैटरीना जैसे कई शोज में देखा गया था। करियर के पीक पर शानवास ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। इसके बाद साल 2011 में उन्होंने फिल्म चाइना टाउन से वापसी की थी। शानवास को आखिरी बार फिल्म जन गण मन में देखा गया था, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी।