Thursday, 19 September, 2024

---विज्ञापन---

Malaika Arora Father Funeral: मलाइका के पिता को अंतिम विदाई देने पहुंची सौतन शूरा खान, गम में डूबा परिवार

Malaika Arora Father Funeral: 12 सितंबर को मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के अंतिम संस्कार के लिए पूरा परिवार श्मशान घाट पहुंच गए हैं। अर्जुन कपूर के बाद अब अरबाज खान और उनकी वाइफ शूरा खान भी मलाइका के पिता को आखिरी विदाई देने पहुंची हैं।

Malaika Arora Father Funeral
Malaika Arora Father Funeral

Malaika Arora Father Funeral: मलाइका अरोड़ा के पिता का कल 11 सितंबर को देहांत हो गया है। मलाइका के पिता अनिल मेहता ने कल सुबह 9 बजे अपने घर की छत से कूदकर सुसाइड कर लिया था। इस खबर से बॉलीवुड में मातम पसर गया, इस खबर को सुनने के बाद हर कोई मलाइका और उनके परिवार के साथ इस मुश्किल घड़ी में खड़ा नजर आया। अर्जुन कपूर और अरबाज खान से लेकर मलाइका के दोस्त करीना और करिश्मा कपूर भी उनके घर पहुंचे। आज 12 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाना है, जिसके लिए मलाइका अरोड़ा और उनका  परिवार श्मशान घाट पहुंच गए हैं।

अरोड़ा परिवार संग दिखे अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का आज थोड़ी देर में मुबंई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प के साथ अर्जुन कपूर भी श्मशान घाट पहुंचे। वीडियो में मलाइका अरोड़ा और अरहान खान को साथ में श्मशान घाट के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: पिता की मौत से सदमे में मलाइका अरोड़ा, शेयर किया दर्दभरा पोस्ट; बोलीं- जो हमने खोया…

अरबाज संग आईं शूरा खान 

अरबाज खान के साथ उनकी नई वाइफ शूरा खान भी मलाइका अरोड़ा के पिता को आखिरी विदाई (Malaika Arora Father Funeral) देने श्मशान घाट पहुंची है। अरबाज और शूरा का कार से उतरते हुए वीडियो सामने आया है। बता दे कि कल सुबह मलाइका के पिता के सुसाइड की खबर सुनते ही सबसे पहले अरबाज ही उनकी मां के पास मौके पर पहुंचे थे।

सैफ अली खान संग आईं करिश्मा कपूर 

सैफ अली खान के साथ करिश्मा कपूर भी मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के अंतिम संस्कार के लिए सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट पहुंची। सैफ और करिश्मा के अलावा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी सफेद रंग की शर्ट पहने अपनी सबसे अच्छी दोस्त का दुख बांटने पहुंचीं।

आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे सेलेब्स

बॉलीवुड जगत से सोफी चौधरी, फराह खान, साजिद खान, गौहर खान और अरशद वारसी के अलावा अरबाज खान के भाई सोहेल खान अपने बेटे निर्वाण खान के साथ मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता को आखिरी विदाई देने पहुंच गए हैं। खान परिवार से सोहेल और निर्वाण तो पहुंचे गए हैं, लेकिन खान परिवार के बाकी सदस्य नहीं पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें:खान परिवार ने Arjun Kapoor को किया इग्नोर? Malaika Arora के घर का ‘वो’ नजारा!

First published on: Sep 12, 2024 11:36 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.