Wednesday, 18 September, 2024

---विज्ञापन---

Arhaan Khan ने भी Arjun Kapoor को किया इग्नोर? Malaika Arora के घर पर दिखीं दूरियां!

Arhaan Khan Ignore Arjun Kapoor: सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा के घर और श्मशान घाट की वीडियो लगातार सामने आ रही हैं और ऐसे में एक चीज है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वो यह है कि इस दुखद खड़ी में भी अरहान खान को अपनी मां मलाइका के बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर से दूरियां बनाते देखा गया।

arhaan khan arjun kapoor

Arhaan Khan Ignore Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हो गया है और उनकी अचानक मौत की खबर से कल पूरी इंडस्ट्री सनसनी मच गई थी। पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर की सुबह 9 बजे अनिल मेहता ने अपने घर की बालकनी से छलांग लगाकर सुसाइड किया है, हालांकि अभी उनकी मौत के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। मल्लिका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा अपने पिता की मौत की खबर से सदमे में हैं। पूरे परिवार के लिए यह मुश्किल घड़ी है, आज सुबह अनिल मेहता का अंतिम संस्कार किया गया।

अरहान ने बनाई अर्जुन से दूरियां

सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा के घर और श्मशान घाट (Malaika Arora Father Funeral) की वीडियो लगातार सामने आ रही हैं और ऐसे में एक चीज है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वो यह है कि इस दुखद खड़ी में भी अरहान खान को अपनी मां मलाइका के बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर से दूरियां बनाते देखा गया। जो नहीं जानते हैं उन्हें बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे का नाम अरहान है। अरहान अपनी मां और पापा दोनों के काफी करीब है और खास तौर पर वो अपने कजिन निर्वाण और अलीजेह के क्लोज है।

यह भी पढ़ें: Arhaan Khan बने रोती हुईं मां मलाइका और नानी का सहारा, ढाल की तरह खड़े दिखे परिवार के साथ

मलाइका के बेटे ने किया अर्जुन को इग्नोर

कल जब अपने नाना के निधन की खबर सुनकर अरहान खान (Arhaan Khan) नानी के घर पहुंचे थे, उस समय भी अर्जुन से अरहान को दूरियां बनाते पैपराजी के कैमरों ने कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अरहान खान अपनी मासी अमृता और उनके पति के पीछे बिल्डिंग में आते दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन को शकील और अमृता दोनों ही हाथ मारते हुए आगे बढ़ जाते है, मगर जैसे ही अरहान को देखकर अर्जुन उनकी तरफ बढ़ते है, तभी अरहान थोड़ा साइड में होकर आगे निकल जाते हैं और अर्जुन फिर थोड़ा रुककर उनके पीछे की तरफ चलते हैं और आगे जाकर रूक जाते हैं।

अर्जुन-अरहान दिखे दूर-दूर

अगर देखा जाए तो भले ही अर्जुन कपूर और अरहान खान (Arhaan Khan Ignore Arjun Kapoor) एक छत के नीचे थे, मगर इन दोनों के बीच में दूरियां साफ देखने को मिली है। अरहान को खुद को अनदेखा करते देख अर्जुन भी खुद को उनसे दूर ही करते नजर आए। हालांकि अर्जुन ने इस बुरे वक्त में मलाइका अरोड़ा का पूरा साथ निभाया है। अर्जुन कपूर ही नहीं बल्कि पूरा खान परिवार भी मलाइका के साथ खड़ा दिखा।

यह भी पढ़ें: Malaika Arora Father Funeral: मलाइका के पिता को अंतिम विदाई देने पहुंची सौतन शूरा खान, गम में डूबा परिवार

 

First published on: Sep 12, 2024 04:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.