Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

खान परिवार ने Arjun Kapoor को किया इग्नोर? Malaika Arora के घर का ‘वो’ नजारा!

Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत की खबर सुनते ही अरबाज खान और अर्जुन कपूर दौड़े चले आए थे। मलाइका अरोड़ा के घर से लगातार वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें एक वीडियो ऐसा भी है, जिसमें अर्जुन कपूर खान परिवार के सामने हाथ जोड़े खड़े हैं, लेकिन सलमा-सलीम और सोहेल उन्हें इग्नोर करके आगे बढ़ जाते हैं।

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के सिर से उनके पिता का साया उठ गया है। एक्ट्रेस के पिता ने 11 सितंबर की सुबह 9 बजे सुसाइड कर लिया है, अनिल अरोड़ा ने अपने घर की बालकनी से कूद कर अपनी जान दी है। इस दुख की घड़ी में एक्ट्रेस के एक्स पति अरबाज खान, खान परिवार और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ -साथ उनके तमाम दोस्त पहुंचे। मलाइका से लगातार वीडियो सामने आ रहे हैं और एक वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है, जिसमें अर्जुन कपूर को खान परिवार अनदेखा करता दिखा है।

सेलेब्स पहुंचे मलाइका के घर

मलाइका अरोड़ा  (Malaika Arora Father Death) के लिए यह सबसे मुश्किल समय है और ऐसे में हर कोई अपनी निजी कड़वाहट को भूलाकर एक्ट्रेस का साथ देने पहुंच रहा है। मलाइका अरोड़ा के पिता के देहांत की खबर सुनते ही अर्जुन कपूर भी दौड़े चले आए थे, उनके बाद खान फैमिली भी पहुंची।

अर्जुन को खान परिवार ने किया इग्नोर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सोहेल खान अपने पिता सलीम खान और मां सलमा खान के साथ घर के अंदर चलते आ रहे हैं और अर्जुन कपूर गेट के पास खड़े हैं। तभी उन लोगों को देखकर अर्जुन कपूर हाथ जोड़ते हैं, लेकिन वो सभी लोग उनको इग्नोर करके सीधे अंदर की तरफ चले जाते हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया नोटिस

खान परिवार ने जिस तरह से अर्जुन कपूर को अनदेखा किया है, वो सोशल मीडिया यूजर्स की पैनी नजरों में भी आ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘सोहेल…जस्ट इग्नोर हिम’ दूसरे यूजर ने कमेंट में बोला, ‘अर्जुन कैसे खड़ा है, किसी ने उसे भाव भी नहीं दिया।’ तो एक यूजर ने कहा, ‘सोहेल ने अर्जुन की तरफ देखा तक नहीं।’ तो किसी ने कहा, ‘सोहेल खान ने अर्जुन कपूर को क्यों किया नजरअंदाज?’

यह भी पढ़ें: Malaika Arora के पिता के आखिरी पल कैसे बीते? मां ने पुलिस के सामने किया रिवील

 

 

First published on: Sep 11, 2024 06:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.