Malaika Arora- Rahul Vijay Connection: मलाइका अरोड़ा का स्टाइलिस्ट राहुल विजय के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। दोनों को लेकर अफवाह चल रही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन क्या सच में मलाइका अरोड़ा नए रिश्ते में आ गई हैं? अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद क्या मलाइका अरोड़ा मूव ऑन कर चुकी हैं? इन सभी बातों की सच्चाई सामने आ गई है। इसके साथ आइए बताते हैं कि मलाइका अरोड़ा का स्टाइलिस्ट राहुल के साथ क्या है कनेक्शन?

मलाइका अरोड़ा का राहुल विजय से क्या है कनेक्शन?

मलाइका अरोड़ा का अर्जुन कपूर के साथ जब से ब्रेकअप हुआ है। तब से एक्ट्रेस का नाम अलग-अलग लोगों से जोड़ा जाने लगा है। इसी बीच मलाइका की एक फोटो स्टाइलिस्ट राहुल विजय के साथ वायरल हुई है। इसके बाद अफवाहें फैलने लगीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन एचटी सिटी की रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि इन बातों में बिलकुल भी सच्चाई नहीं है। मलाइका अरोड़ा के करीबियों ने मीडिया से बात करते हुए फैक्ट चेक करने की बात कही है। सोर्सेस ने बताया कि मलाइका अभी सिंगल और हैप्पी हैं। और राहुल विजय को एक्ट्रेस के बेटे अरहान खान का स्टाइलिस्ट बताया है।

कहां से शुरू हुई अफवाह की उपज

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में मुंबई में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट को अटेंड किया था। इस दौरान उनके साथ राहुल विजय भी वहां पहुंचे थे। राहुल विजय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से मलाइका के साथ फोटो शेयर की। फोटो शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था, "रुको, क्या यह मलाइका का कॉन्सर्ट है।" इसके बाद दोनों की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 New Time God: अविनाश मिश्रा बने नए टाइमगॉड, घर में मचा बवाल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ब्रेकअप

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का इसी साल ब्रेकअप हुआ है। इस मामले में दोनों ने अपनी तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया। लेकिन अर्जुन कपूर ने फिल्म सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान खुद को सिंगल बताया था। मलाइका अरोड़ा भी सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट और अपने थॉट्स शेयर करती रहती हैं जिससे फैंस ने अंदाजा लगाया है कि वो ब्रेकअप से मूव ऑन करने की कोशिश कर रही हैं। यह भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler: ‘अनु की रसोई’ में चोरों ने किया अटैक, चाकू से घायल हुआ प्रेम